Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में 3 सगे भाइयों के साथ 12 को उम्रकैद:1999 में कुएं में सिरकटी लाश मिलने पर दंगा हुआ, कर्फ्यू लगाना पड़ा था

    9 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में कोर्ट ने 27 वर्ष पहले एक हत्या और उसके बाद हुए दंगा के 12 आरोपियों को दोषी करार दिया है। आज इन सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। शुक्रवार को सभी 12 आरोपियों को दोषी करार दिया गया था। सभी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। उम्रकैद की सजा पाने वालों में तीन सगे भाई भी हैं। मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय ने सजा सुनाई। सजा के ऐलान को लेकर पहले से ही कोर्ट परिसर में गहमा-गहमी रही। पुलिस की सुरक्षा सख्त रही। अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी मुकदमा नासिर हुसैन ने मुबारकपुर थाने में 30 अप्रैल 1999 को रिपोर्ट दर्ज कराई। उसी में अब फैसला आया है। यह 2 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… मुबारकपुर के गांव पूरा सोफी में 10 फीट जमीन को लेकर शिया-सुन्नी में विवाद चल रहा था। इसी दौरान अली अकबर की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद विवाद बढ़ गया था। इसमें लूटपाट की घटना भी हुई थी। जिला प्रशासन को कर्फ्यू भी लगाना पड़ा था। मुबारकपुर के रहने वाले नासिर हुसैन ने पुलिस को बताया कि पूरा ख्वाजा निवासी उनके चाचा अली अकबर 27 अप्रैल 1999 से लापता थे। अली अकबर के लड़के जैगम ने 28 अप्रैल को गुमशुदगी की सूचना थाने पर दी थी। 30 अप्रैल को अली अकबर की सिर कटी लाश राजा भाट के पोखरे से बरामद की गई। विवेचना में यह पता चला कि मोहर्रम के जुलूस से लौटते समय अली अकबर को सुन्नी संप्रदाय के लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी थी। मुकदमे के दौरान तीन आरोपियों की मौत हो चुकी है इस मामले में पुलिस ने हुसैन अहमद निवासी हैदराबाद, मोहम्मद अयूब फैजी, हाजी मोहम्मद सुलेमान, फहीम अख्तर, असरार अहमद, मोहम्मद याकूब सभी निवासी दुल्हनपूरा, अली जहीर नजीबुल्लाह इरशाद निवासी पूरासोफी, हमीदुल्लाह उर्फ झीनक, मोहम्मद असद हाजी अब्दुल खालिक अफजल अलाउद्दीन दिलशाद व वसीम निवासी हैदराबाद के विरुद्ध चार्जशीट दायर की थी। मुकदमा की सुनवाई के दौरान हाजी मोहम्मद सुलेमान, नजीबुल्लाह, हमीदुल्लाह उर्फ झीनक व हाजी अब्दुल खालिक का निधन हो गया। इन 12 को सजा मिली अभियोजन पक्ष की तरफ से डीजीसी फौजदारी प्रियदर्शी पियूष त्रिपाठी व एडीजीसी दीपक कुमार मिश्रा ने कुल नौ गवाहों को न्यायालय में पेश किया। डीजीसी प्रियदर्शी पियूष त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की दीलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपियों को दोषी करार दिया है। इनमें हुसैन अहमद, मोहम्मद अयूब फैजी, फहीम अख्तर, असरार अहमद, मोहम्मद याकूब, अली जहीर, इरशाद,मोहम्मद असहद, अफजल, अलाउद्दीन, दिलशाद व वसीम को अली अकबर की हत्या का दोषी करार दिया गया। अदालत ने सजा के लिए सुनवाई के लिए 17 फरवरी की तिथि निर्धारित की थी। उसी कड़ी में आज अदालत ने दोषियों को सजा सुनाई है। इस मुकदमा में हाजी सुलेमान भी आरोपी थे, ट्रायल के दौरान उनकी मौत हो चुकी है। जबकि इस मामले में उनके तीन बेटे अयूब फैजी, फहीम अख्तर और मोहम्मद याकूब का नाम भी उम्रकैद की सजा पाने वालों में शामिल है। यह था पूरा विवाद दरअसल, मुबारकपुर के गांव पूरा सोफी में 10 फीट जमीन को लेकर शिया-सुन्नी में विवाद चल रहा था। इसी दौरान अली अकबर की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद दंगा भड़क गया था। इस दंगे में लूटपाट की घटना भी हुई थी। जिला प्रशासन को कर्फ्यू भी लगाना पड़ा था। ------------- ये खबर भी पढ़ें… क्या अखिलेश फिर मायावती को साथ लाना चाहते हैं:नसीमुद्दीन की जॉइनिंग पर बसपा को साधने की कोशिश; देखिए VIDEO लखनऊ में अखिलेश यादव ने 15 फरवरी को नसीमुद्दीन सिद्दीकी को सपा में जॉइन कराया। नसीमुद्दीन का सपा में शामिल होना यूपी के सियासी समीकरण बदलने का संकेत माना जा रहा है। लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा जॉइनिंग के दौरान अखिलेश यादव के बहुजन समाज को लेकर दिए भाषण को लेकर हो रही है। कहा जाने लगा है कि क्या अखिलेश एक बार फिर से मायावती से जुड़ना चाहते है? पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी ने आवास और आयुष्मान कार्ड की प्रगति जांची:विकास भवन में PM-CM आवास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए
    Next Article
    सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया शुरू:546 मतदाता चुनेंगे नई कार्यकारिणी, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में हुई बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment