Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में 31 पुलिस कर्मियों का सम्मान:पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट और कमिश्नरी में फहराया गया तिरंगा झंडा

    3 hours ago

    1

    0

    80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजमगढ़ जिले की पुलिस लाइन में जहां प्रदेश सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने झंडा फहराया। तो वहीं कलेक्ट्रेट में जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने झंडा फहराकर कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। कमिश्नरी में कमिश्नर विवेक ने झंडा फहराया तो डीआईजी ऑफिस कैंपस में सुनील कुमार सिंह ने बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों के साथ झंडा फहराकर कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में 31 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में ऑपरेशन उत्कृष्ट कार्य के लिए डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने आईपीएस मधुबन कुमार सिंह को कमेंडेशन डिस्क गोल्ड और सब इंस्पेक्टर प्रकाश मिश्रा को कमेंडेशन डिस रजत पदक से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही गृह मंत्रालय द्वारा आजमगढ़ पुलिस के 15 अधिकारियों कर्मचारियों को सेवा पदक, नव अति उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पांच उत्कृष्ट और एक सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया डायल 112 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 पुलिस कर्मियों को डीजीपी अप मुख्यालय लखनऊ में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन में दिलाई गई ईमानदारी से काम करने की शपथ जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाने के साथ ही इमानदारी से काम करने की भी शपथ दिलाई। इसके साथ ही गृह मंत्रालय भारत सरकार और पुलिस महानिदेशक द्वारा सराहनीय काम करने वाले जनपद के कुल 31 अधिकारियों कर्मचारियों को पदक सम्मान चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन पुलिस कर्मियों को मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक आजमगढ़ पुलिस लाइन में जिन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उनमें सब इंस्पेक्टर भीम सिंह, देवेंद्र नाथ दुबे, शशिकांत, पुष्पेंद्र सिंह, राजधारी सिंह, शत्रुघ्न सिंह, दद्दन राम, होरीलाल और वेद प्रकाश प्रमुख है। इन पुलिस कर्मियों को मिला उत्कृष्ट सेवा पदक उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने वालों में रविंद्र कुमार,जय राम, मोती चंद्र, हिमांशु कुमार और संदीप कुमार शामिल हैं। इसके साथ ही राजेश कुमार पांडे को सराहनी सेवा पदक से सम्मानित किया गया। डीआईजी और एसपी सिटी सहित तीन को उत्कृष्ट सेवा सम्मान आजमगढ़ मंडल के डीआईजी सुनील कुमार सिंह, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह और सब इंस्पेक्टर श्री प्रकाश मिश्रा को पुलिस महानिदेशक द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह और सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया। डायल 112 के कर्मचारियों का लखनऊ में सम्मान डायल 112 के कर्मचारियों को प्रदेश के डीजीपी ने लखनऊ में सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में ताराचंद साहनी, संजय मौर्य, आनंद प्रसाद, आलोक यादव, राम भरोसे यादव, राम सहाय पटेल, संतोष गुप्ता, निरहु यादव, अर्जुन यादव, अशफाक अहमद, मधुकांत यादव और वेद प्रकाश पांडे प्रमुख हैं
    Click here to Read more
    Prev Article
    झंडा फहराने के तरीके पर बीईओ-शिक्षामित्र भिड़े:औरैया में भाग्यनगर बीआरसी में विवाद, शिक्षामित्र ने ध्वजारोहण की प्रक्रिया पर उठाए सवाल
    Next Article
    हरीश द्विवेदी बोले- राजस्थान में निकाय चुनाव जीतेंगे:भाजपा बनाएगी 'ट्रिपल इंजन' सरकार, राम मंदिर चंदा चोरी के दोषी पर कार्रवाई होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment