Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में फहराया तिरंगा:अखिलेश बोले- संविधान मजबूत करने के लिए जो त्याग करना पड़ेगा, करेंगे; 2027 के लिए कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट

    15 minutes ago

    1

    0

    80वीं स्वतंत्रता दिवस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराया। झंडारोहण के बाद उन्होंने सुदर्शन चक्र का अनावरण किया। सपा नेता अन्वेष कुमार सिंह चौहान ने यह सुदर्शन चक्र अखिलेश यादव को भेंट किया। इसके साथ ही उन्होंने सोलर से चलने वाले प्रचार वाहन का भी अनावरण किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए कहा कि महात्मा गांधी, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद समेत सभी क्रांतिकारियों और देशभक्तों को वह श्रद्धांजलि देते हैं। बोले- संविधान मजबूत करने के लिए जो त्याग करना पड़ेगा करेंगे अखिलेश यादव ने कहा कि देश में आजादी का पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “संकल्प लेते हैं कि बाबा साहब के संविधान को मजबूत करेंगे। इसके लिए जो भी त्याग करना पड़ेगा, वो करेंगे।” उन्होंने किसानों और गरीबों की स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधा। कहा कि देश की खुशहाली के लिए किसानों का खुशहाल होना जरूरी है, लेकिन आज गरीब और किसान परेशान हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सरकार को घेरा अखिलेश यादव ने कहा कि विकसित देश शिक्षा और विकास की बात कर रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था संकट में है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राथमिक स्कूल बंद हो रहे हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सरकार पर हमला बोला। कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था बेहाल है और उसे खुद इलाज की जरूरत है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के गांव से सामने आई एक तस्वीर का जिक्र करते हुए कहा कि एक महिला को चारपाई पर लेकर इलाज के लिए जाना पड़ रहा है। ‘तिरंगा यात्रा निकालने से पहले मन में तिरंगा होना चाहिए’ भाजपा के 'हर घर तिरंगा' अभियान और विभाजन विभीषिका दिवस को लेकर भी अखिलेश यादव ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का आजादी के आंदोलन से लेना-देना नहीं रहा, वे आज तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि “मन में तिरंगा होना चाहिए, सिर्फ तिरंगा यात्रा नहीं निकालनी चाहिए।” अखिलेश ने भाजपा पर तिरंगे का सम्मान नहीं करने का आरोप भी लगाया। एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट पर पानी भरने का मुद्दा उठाया अखिलेश यादव ने प्रदेश की सड़कों और एक्सप्रेसवे की स्थिति पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे की हालत खराब है और पानी निकालने के लिए पंखे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे ही नहीं, एयरपोर्ट पर भी पानी भर गया। उन्होंने एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वहां हवाई जहाज उतार दिया जाए तो वह कहां जाएगा। ‘चुनाव शुरू हो गया, बस टिकट बाकी है’ 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुटने का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “चुनाव शुरू हो गया है, बस टिकट बाकी है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब बहुत सोच-समझकर बोलना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी छोटे-बड़े नेताओं को एक पन्ना छपवाकर देगी कि चुनाव के दौरान क्या बोलना है। अखिलेश ने दावा किया कि अब चुनाव में करीब 100 दिन ही बचे हैं। महिलाओं को सालाना 40 हजार देने का ऐलान अखिलेश यादव ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान देने और आधी आबादी को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए यह योजना लागू की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में महिलाओं को पेंशन देने की शुरुआत की गई थी। पेपर लीक और रोजगार का मुद्दा उठाया अखिलेश यादव ने पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि देश में 150 और उत्तर प्रदेश में 20 पेपर लीक हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI पर काम कर रही थी, तब सरकार सो रही थी। उन्होंने युवाओं को रोजगार और नौकरी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर भी निशाना अखिलेश यादव ने अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि “प्रभु श्रीराम के मंदिर में महापाप कर चढ़ावे में चोरी कर ली।” उन्होंने कहा कि सरकार से जुड़ी व्यवस्था में हर चीज में चोरी हो रही है। उन्होंने राजनीतिक भ्रष्टाचार, सरकारी संपत्तियों के निजीकरण और शहरों की कीमती जमीन को निजी हाथों में देने की कथित साजिश का भी आरोप लगाया। ‘संविधान को ठेस पहुंची तो लोकतंत्र को भी नुकसान होगा’ अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान को ठेस पहुंचाने की कोशिश हुई तो इसका असर लोकतंत्र पर भी पड़ेगा। उन्होंने लोगों से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने युवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि नई पीढ़ी के नौजवानों ने दिल्ली में सरकार को हिला दिया और जिस सरकार को झुकना मुश्किल था, उसे भी झुकाया। सीमा सुरक्षा और महिला आरक्षण पर भी बोले अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार से देश की सीमाओं की सुरक्षा पर ध्यान देने की अपील की। महिला आरक्षण कानून को लेकर उन्होंने कहा कि इसे 2027 के चुनाव में लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सांसद महुआ मोइत्रा के साथ हो रहे व्यवहार को भी गलत बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा निकली:हाथों में राष्ट्रध्वज थामे बच्चे और युवा हुए शामिल
    Next Article
    स्कूल का छज्जा गिरने से बच्चे की मौत, VIDEO:संभल में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम देख रहा था, DM-SP कार्यक्रम छोड़कर पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment