Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा निकली:हाथों में राष्ट्रध्वज थामे बच्चे और युवा हुए शामिल

    1 day ago

    2

    0

    बुलंदशहर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। राज्य मंत्री दिनेश खटीक के नेतृत्व में यह यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर डीएवी इंटर कॉलेज पर समाप्त हुई। इस यात्रा में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में राष्ट्रध्वज थामे बच्चों और युवाओं के देशभक्ति नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। राज्य मंत्री दिनेश खटीक के साथ कई प्रमुख हस्तियां और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। इनमें जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह, जिलाधिकारी कुमार हर्ष, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) निशा ग्रेवाल, सीओ सिटी प्रखर पांडेय शामिल थे। पुलिस और प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट से डीएवी इंटर कॉलेज तक निकाली गई इस रैली का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस पर नागरिकों में राष्ट्रीयता और एकता की भावना को मजबूत करना था। स्कूली बच्चों के बैंड, देशभक्ति गीत और लहराते तिरंगों ने शहर के माहौल को देशभक्ति से भर दिया। समापन स्थल पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक से योगदान देने का आह्वान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा जिला अस्पताल से बाल अपचारी फरार:पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती कराया था, जनवरी में दो बाल अपचारी फरार हुए थे
    Next Article
    अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में फहराया तिरंगा:अखिलेश बोले- संविधान मजबूत करने के लिए जो त्याग करना पड़ेगा, करेंगे; 2027 के लिए कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment