Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में करंट लगने से अधेड़ की मौत:फर्राटा पंखे के नंगे तार पर पड़ा पैर, अस्पताल में दम तोड़ा

    10 minutes ago

    1

    0

    हरदोई में शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरगुज्जा गांव में शनिवार तड़के एक अधेड़ व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। लघुशंका के लिए उठे व्यक्ति का पैर जमीन पर पड़े फर्राटा पंखे के नंगे तार पर पड़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गुरगुज्जा गांव निवासी राजेंद्र कुशवाहा (55) के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों की तरह राजेंद्र भी अपने कमरे में सो रहे थे। उनके कमरे में हवा के लिए एक फर्राटा पंखा चल रहा था। राजेंद्र के पुत्र रोहित ने बताया कि शुक्रवार की आधी रात के बाद उनके पिता लघुशंका के लिए बिस्तर से उठे। इसी दौरान फर्राटा पंखे का एक नंगा तार प्लग से निकलकर जमीन पर गिरा हुआ था। अंधेरा होने के कारण राजेंद्र का पैर सीधे उस तार पर पड़ गया, जिससे उन्हें तेज करंट लगा और वे झुलसकर गिर पड़े। राजेंद्र की चीख-पुकार सुनकर परिजन तुरंत कमरे की ओर भागे और उन्हें करंट की चपेट से छुड़ाया। बिना समय गंवाए परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए। हालांकि, इलाज के दौरान तड़के लगभग 4 बजे राजेंद्र की मृत्यु हो गई। राजेंद्र के परिवार में उनकी पत्नी राजरानी और तीन बेटे संजय, रोहित और सोहित हैं। घटना के बाद परिवार में दुख का माहौल है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों से प्राप्त शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:वाराणसी में वकीलों को पुल से लटकाकर हॉकी से पीटा, गालियां देकर नकदी-चेन लूटी
    Next Article
    मथुरा में कांग्रेस कार्यालय में मना स्वतंत्रता दिवस:शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद, संविधान और भाईचारे की रक्षा का लिया संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment