Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा नगर निगम में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया:नगर आयुक्त ने ध्वजारोहण कर दिलाई शपथ, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए

    15 minutes ago

    1

    0

    मथुरा-वृन्दावन नगर निगम में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। भूतेश्वर स्थित नवीन कार्यालय परिसर में सुबह 8 बजे नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। नगर आयुक्त ने पार्षदों, अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सेंट पॉल स्कूल डेम्पियर नगर के विद्यार्थियों ने पहलगाम आतंकी हमले और वीर जवानों के बलिदान पर आधारित भावपूर्ण प्रस्तुति दी। नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत एवं नृत्य तथा हजारीमल सोमानी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। पार्षद राजीव, गुलशन और गुलवीर ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं अमर शहीदों के बलिदान पर विचार रखे। रमाशंकर पांडे ने देशभक्ति कविता का पाठ किया। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने दायित्वों पर आत्ममंथन करने का अवसर भी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम और शहीदों से जुड़ी प्रेरणादायी कहानियां सुनाने का आह्वान किया। नगर आयुक्त ने मथुरा-वृन्दावन की स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए नागरिकों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और गीले-सूखे कचरे को अलग रखने की अपील की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अरुण खण्डेलवाल ने किया। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त सुनीता कुमारी सहित पार्षद, अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वृन्दावन, भूतेश्वर, औरंगाबाद एवं जनरल गंज स्थित चारों जोनल कार्यालयों में भी ध्वजारोहण कर राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूल का छज्जा गिरने से बच्चे की मौत, VIDEO:संभल में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम देख रहा था, DM-SP कार्यक्रम छोड़कर पहुंचे
    Next Article
    बंथरा में दलदले तालाब में डूबकर दूधिया की मौत:14 घंटे बाद शव मिला, पत्नी चेहरा पकड़कर बदहवास बैठी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment