Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IGRS निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं का फीडबैक जरूरी:सीतापुर में कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटलों में मिली खामियां

    19 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने आज कलेक्ट्रेट परिसर का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों सहित संयुक्त कार्यालय, नजारत अनुभाग, एलबीसी, शस्त्र अनुभाग, शिकायत प्रकोष्ठ, अभिलेखागार, संग्रह अनुभाग और उपजिलाधिकारी न्यायिक न्यायालय सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने संयुक्त कार्यालय में हैसियत प्रमाण-पत्र से संबंधित पत्रावलियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रमाण-पत्र समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से जारी किए जाएं। उपजिलाधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवापुस्तिकाओं का परीक्षण कर प्रान अकाउंट, अवकाश विवरण सहित अन्य प्रविष्टियों की जानकारी ली गई। जिनकी सेवापुस्तिका उपलब्ध नहीं थी, उनके संबंध में शीघ्र पत्राचार कर प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। आईजीआरएस पर लंबित एवं डिफाल्टर प्रकरणों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण पर विशेष जोर दिया। एलबीसी पटल के निरीक्षण में 14वें और 15वें वित्त आयोग की धनराशि के आवंटन व व्यय की जानकारी ली और अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। डीएलआरसी पटल में धारा-98 से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा कर वर्षवार रजिस्टर संधारण और अभिलेखों के उचित रख-रखाव के निर्देश दिए गए। शिकायत प्रकोष्ठ में मुख्यमंत्री संदर्भ और आरटीआई शिकायतों की स्थिति की समीक्षा करते हुए निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक लेने को कहा गया। शस्त्र अनुभाग में लाइसेंस नवीनीकरण और वरासत पत्रावलियों की जांच कर शस्त्र दुकानों के संयुक्त निरीक्षण के निर्देश दिए गए।संग्रह अनुभाग में आरसी के जारी व निस्तारित मामलों की तहसीलवार समीक्षा कर मिलान सुनिश्चित करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान डॉ. राजागणपति आर. जिलाधिकारी, प्रणता ऐश्वर्या मुख्य विकास अधिकारी, नीतीश कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी, मीनाक्षी पाण्डेय नगर मजिस्ट्रेट सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में अपहरण कर जमीन का बैनामा आरोपी गिरफ्तार:8 फरवरी को दर्ज हुआ था मुकदमा, तलाश में जुटी थी पुलिस
    Next Article
    CSJMU में पहुंचे बाहरी युवक, फैकल्टी से की अभद्रता:कार पर हाथ मारा, बोले क्या कर लोगे...कौन सी धारा लगवाओगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment