Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में भाजपा कार्य समिति के सदस्य बोले:गिले शिकवे दूर करने का त्यौहार है होली, एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

    17 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्डू ने अपने मुंडा स्थित आवास पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा के नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस होली मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सांस्कृतिक कलाकार शामिल हुए जिन्होंने मंच पर एक से बढ़कर एक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। जिसका सभी ने आनंद उठाया गया। गिले शिकवे दूर करने का त्यौहार है होली होली मिलन कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा कार्य समिति के सदस्य अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्डू का कहना है की होली का त्योहार गिले शिकवे दूर करने का त्यौहार है। रंगों का यह त्यौहार हमें प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है इसके साथ ही रंगों का यह पावन पर्व सबके जीवन में नई ऊर्जा सकारात्मक प्रेम और समृद्धि लेकर आए। यही हमारी शुभकामनाएं हैं। इस होली मिलन समारोह में भाजपा के जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह, मंजू सरोज, माला द्विवेदी, जय नाथ सिंह, हरिवंश मिश्रा, अवनीश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिन्होंने एक दूसरे को रंग और अभी लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मजदूर का शव पेड़ से लटका मिला:पत्नी पैर पकड़कर रोती रही, कहासुनी के बाद उठाया कदम
    Next Article
    नवेद ने ईरान दूतावास में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए:काजिम अली बोले- सर्वोच्च नेता की शहादत पर दुःख, ईरान के समर्थन का ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment