Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में फर्जी व्यक्ति खड़ा कर जमीन का फर्जी बैनामा:असली मालिक की जगह दूसरे व्यक्ति को बैठाकर कराई रजिस्ट्री, 2 गिरफ्तार

    4 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में जमीन का फर्जी बैनामा कराने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने जमीन के असली मालिक गोविंदा की जगह दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर दिया और 3.50 लाख रुपए में जमीन का बैनामा करा दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने जमीन बेचने के नाम पर 3.50 लाख रुपए लिए थे। इसमें कुछ रकम गोविंदा के खाते में जमा कराई गई थी, जबकि कुछ रुपए नकद दिए गए थे। बाद में बैनामा कराने के दौरान असली गोविंदा की जगह फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर दिया गया। बच्चों के इलाज के लिए जमीन बेचने की बात कही पीड़िता ने 2 अगस्त को पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया कि उसके जेठ संजय सिंह से गोविंदा की पत्नी प्रेम और रोहित ने जमीन बेचने की बात कही थी। उन्होंने बताया था कि बच्चों के इलाज के लिए पैसों की जरूरत है। जमीन का सौदा 3.50 लाख रुपए में तय हुआ। तय रकम में कुछ रुपए गोविंदा के खाते में जमा कराए गए और बाकी रकम नकद दी गई। आरोपियों ने बैनामा कराने के लिए तीन दिन का समय लिया था। असली गोविंदा की जगह बैठा दिया फर्जी व्यक्ति आरोप है कि बैनामा कराने के दिन गोविंदा की जगह एक दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर दिया गया। उसकी फोटो लगाकर जमीन का बैनामा करा दिया गया। बैनामा प्रक्रिया के दौरान आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर और ओटीपी समेत जरूरी सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी कराई गई। इसके बाद बैनामा दर्ज करा दिया गया। ठगी का पता चला तो पुलिस से की शिकायत बाद में पीड़िता को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। जांच में सामने आया कि जमीन के असली मालिक गोविंदा की जगह किसी दूसरे व्यक्ति को खड़ा करके बैनामा कराया गया था। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। दो आरोपी गिरफ्तार जांच के दौरान पुलिस ने प्रेम पत्नी रोहित और सत्यम विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी जांची जा रही है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लीबिया-जार्डन में नौकरी के नाम पर 2.21 लाख की ठगी:गोरखपुर में फर्जी वीजा और टिकट बनाया था, बिहार का ठग गिरफ्तार
    Next Article
    श्रावस्ती के पांच ब्लॉकों में लगेगा भर्ती शिविर:सुरक्षा सैनिक, पर्यवेक्षक व अधिकारी पदों पर होगी नियुक्ति; 10वीं पास कर सकेंगे आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment