Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मदरसों में फहराया जाए तिरंगा...गाया जाए राष्ट्रगान:15 अगस्त को लेकर मदरसों में तैयारियां शुरू, देवबंदी उलेमाओं ने सर्कुलर का किया स्वागत, कारी इसहाक बोले-'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़ें सभी

    1 hour ago

    1

    0

    स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को लेकर मदरसों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। उत्तर प्रदेश में मदरसों में तिरंगा फहराने, राष्ट्रगान कराने और विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर जारी किए गए सर्कुलर का देवबंदी उलेमाओं ने स्वागत किया है। उलेमाओं ने कहा है कि देश के सभी मदरसों को 'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़ना चाहिए और स्वतंत्रता दिवस को पूरे सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाना चाहिए। देवबंदी उलेमा एवं जमीयत दावातुल मुस्लिमीन के संरक्षक कारी इसहाक गोरा ने मदरसों के लिए जारी सर्कुलर की सराहना करते हुए इसे अच्छा कदम बताया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के दिन सभी मदरसों में तिरंगा फहराया जाए, राष्ट्रगान गाया जाए और विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि देश के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना हर नागरिक में होनी चाहिए। 'तिरंगा देश के प्रति प्रेम और मोहब्बत का प्रतीक' कारी इसहाक गोरा ने कहा कि मंत्री दानिश आजाद अंसारी की ओर से मदरसों के लिए जारी किया गया सर्कुलर सराहनीय है। इसमें 15 अगस्त को मदरसों में तिरंगा फहराने, राष्ट्रगान कराने और छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही गई है। उन्होंने कहा-'हर घर तिरंगा' अभियान से मदरसों को भी जुड़ना चाहिए। तिरंगा देश के प्रति प्रेम, सम्मान और मोहब्बत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को भी देश के राष्ट्रीय पर्वों और उनके महत्व के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए। मदरसों में शुरू हुई स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां कारी इसहाक गोरा ने बताया कि 15 अगस्त से पहले ही 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत मदरसों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। उनके संपर्क में आने वाले सभी मदरसों में स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक दिन जश्न मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह देश की आजादी के लिए अपना जीवन कुर्बान करने वाले शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का भी दिन है। ऐसे मौके पर नई पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता संघर्ष के बारे में जानकारी देना बेहद जरूरी है। 'बच्चों को आजादी के संघर्ष और बुजुर्गों के योगदान की जानकारी दें' देवबंदी उलेमा ने मदरसों के जिम्मेदारों से अपील की कि वे स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों को देश की आजादी के इतिहास से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि बच्चों को बताया जाना चाहिए कि देश को आजादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों और उनके बुजुर्गों ने किस तरह संघर्ष और कुर्बानियां दीं। कारी इसहाक गोरा ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को देश की आजादी का इतिहास पता होना चाहिए। उन्हें यह भी समझना चाहिए कि आजादी आसानी से हासिल नहीं हुई, बल्कि इसके लिए बड़ी संख्या में लोगों ने संघर्ष किया और अपना जीवन बलिदान किया। उलेमा ने कहा कि 15 अगस्त को मदरसों में तिरंगा फहराने के साथ राष्ट्रगान कराया जाए और विद्यार्थियों को कार्यक्रम में शामिल किया जाए। उन्होंने मदरसों के जिम्मेदारों से स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्वों के माध्यम से बच्चों में देश के प्रति जिम्मेदारी, सम्मान और प्रेम की भावना को मजबूत किया जा सकता है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना तथा उनके योगदान से नई पीढ़ी को परिचित कराना सभी की जिम्मेदारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने 50 टीबी मरीज गोद लिए:मिर्जापुर में 151 मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई
    Next Article
    एटा में बिना फिटनेस-परमिट दौड़ रहे 4 स्कूली वाहन पकड़े:मिशन सुरक्षा दो के तहत एआरटीओ की कार्रवाई, 42 हजार रुपए के चालान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment