Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लीबिया-जार्डन में नौकरी के नाम पर 2.21 लाख की ठगी:गोरखपुर में फर्जी वीजा और टिकट बनाया था, बिहार का ठग गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर के शाहपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार को शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी लीबिया और जार्डन में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 2.21 लाख रुपये लेकर हड़प लिए थे। युवक को फर्जी वीजा और फ्लाइट का टिकट पकड़ा दिया था। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद पीड़ित युवक ने शाहपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान बिहार सिवान के ताड़ी बाजार हरनाथपुर निवासी धनंजय सिंह के रूप में हुई। आरोपी ने पश्चिमी दिल्ली के रोहिनी सेक्टर के मंगोलपुरी ब्लाक में भी अपना ठिकाना बनाया था। दिल्ली रहकर भोले-भाले बेरोजगार युवकों से जाल में फंसाकर ठगी करता था। सिद्धार्थनगर के युवक के साथ की थी ठगी शाहपुर थाना में सिद्धार्थनगर जिले के पीड़ित रविशंकर मिश्रा (30) ने 28 फरवरी 2026 को आरोपी धनंजय सिंह के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि नौकरी की तलाश में गोरखपुर शहर में आया था। इस दौरान एक परिचित के माध्यम से धनंजय से मुलाकात हुई। धनंजय ने बताया कि वह विदेश में अच्छे पैकेज पर नौकरी दिलाता है। उसने कई कहानी सुनाकर मुझे विश्वास में ले लिया। धनंजय के कहने पर उसे 2.21 लाख रुपये दिए। इसके बाद वह कई दिनों तक दौड़ाता रहा, लेकिन नौकरी नहीं लगी। बार-बार घर जाने पर इधर-उधर की बात बताकर टाल जाता था। पीड़ित पैसा वापस मांगने लगा, तब वह एक दिन बुलाकर उसे कूटरचित फर्जी वीजा और एयर टिकट दिया। दिल्ली एयरपोर्ट पर जाने पर पता चला कि टिकट और वीजा फर्जी है। इसके बाद पीड़ित धनंजय को लगातार कॉल करने लगा। बात होने पर पैसा वापस मांगा तो, आरोपी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। घर जाने पर आरोपी ने पीड़ित की पिटाई कर भगा दिया। तब पीड़ित युवक ने शाहपुर थाने में तहरीर दी। जिसकी जांच पड़ताल कर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया। मंगलवार को शाहपुर क्षेत्र से ही आरोपी धनंजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में शाहपुर थाना प्रभारी अंजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की अभी एक शिकायत मिली है। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। इस मामले में और शिकायतें मिलने पर उन मामलों में भी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र को 2026 तक बाल श्रम मुक्त करने का लक्ष्य:जिला टास्क फोर्स की बैठक में विभागों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश
    Next Article
    आजमगढ़ में फर्जी व्यक्ति खड़ा कर जमीन का फर्जी बैनामा:असली मालिक की जगह दूसरे व्यक्ति को बैठाकर कराई रजिस्ट्री, 2 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment