Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में गैस एजेंसी संचालक ने 642 सिलेंडर ब्लैक किए:आपूर्ति निरीक्षक ने केस दर्ज कराया, निरीक्षण में पकड़ा गया मामला

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज में इंडियन ग्रामीण वितरक बनकट के गोदाम में जिला प्रशासन ने आपूर्ति विभाग के साथ पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर छापेमारी की। इस छापेमारी में 642 गैस सिलेंडरों के ब्लैक मार्केटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में मुबारकपुर थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की शिकायत आपूर्ति निरीक्षक बिलरियागंज द्वारा थाने में दी गई है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। औचक निरीक्षण में खुली पोल जिले के डीएम रविंद्र कुमार के आदेश पर पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस एजेन्सियों के द्वारा की जा रही घरेलू सिलेण्डर की आपूर्ति की जांच एवं गोदामों के निरीक्षण के दृष्टिगत ब्लाक बिलरियागंज स्थित तौहीद इण्डेन ग्रामीण वितरक बनकट, बिलरियागंज का निरीक्षण किया गया। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक बिलरियागंज द्वारा औचक निरीक्षण किया गया, जांच में मौके पर पायी गयी अनियमितता एवं लिए गए बयान से स्पष्ट है कि मेसर्स तौहीद इण्डेन ग्रामीण वितरक बनकट आजमगढ़ के स्टाक में 599 (14.2 कि.ग्रा. घरेलू) Indane तथा 19 कि.ग्रा. के 43 व्यावसायिक सिलेण्डर कम पाये गये। इससे स्पष्ट है कि संचालक एजेंसी के मालिक प्रो. मेसर्स तौहीद एवं शबाना बानो द्वारा उक्त सिलेण्डरों की कालाबाजारी की गयी है। गैस एजेन्सी का उक्त कृत्य द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण का विनियमन) आदेश 2000 के विभिन्न प्राविधानों का उल्लघंन है तथा कुल 642 गैस सिलेण्डर (घरेलु एवं व्यवसायिक) की कालाबाजारी के दृष्टिगत आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है। जिसके प्रो. मेसर्स तौहीद और शबाना बानो दोषी हैं। दर्ज हुआ मुकदमा उपरोक्त जांच-पड़ताल उपजिलाधिकारी सगड़ी व क्षेत्राधिकारी सगड़ी की उपस्थिति में आपूर्ति विभाग के अतुल श्रीवास्तव पूर्ति निरीक्षक पल्हनी, बृजेश दुबे पूर्ति निरीक्षक अजमतगढ़ सगड़ी, संतोष शर्मा पूर्ति निरीक्षक बिलरियागंज, प्रिंस प्रभात एएम आईओसीएल, मिथिलेश कुमार सिंह क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सगड़ी, विकास कुमार सिंह प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी लालगंज), वासुदेव कुमार मिश्रा की उस्थिति में सम्पन्न हुयी। जांच के क्रम में मेसर्स तौहीद इण्डेन ग्रामीण वितरक बनकट बिलरियागंज, तहसील-सगडी, जनपद- आजमगढ़ द्वारा 642 गैस सिलेण्डरों का स्टॉक अपने गोदाम में न रखकर नफा नजायज कमाने के उद्देश्य से कालाबाजारी की गई है जो द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण का विनियमन) आदेश 2000 के विभिन्न प्राविधानों का स्पष्ट उल्लघंन है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदीपुरम में 3 दिवसीय PMFME प्रशिक्षण शुरू:राजकीय फल संरक्षण केंद्र में सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन पर जोर
    Next Article
    रोजगार मेले के प्रचार-वाहनों को डीएम ने दिखाई हरी झंडी:20 मार्च को अकबरपुर महाविद्यालय में युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment