Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदीपुरम में 3 दिवसीय PMFME प्रशिक्षण शुरू:राजकीय फल संरक्षण केंद्र में सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन पर जोर

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के मोदीपुरम स्थित राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार से तीन दिवसीय प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण विभाग लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित यह प्रशिक्षण 19 मार्च तक चलेगा। इसका उद्देश्य 'वोकल फॉर लोकल' पहल के तहत खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देना और बेरोजगारी कम करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के सदस्य श्री हरेंद्र कुमार जाटव ने फीता काटकर किया। उन्होंने इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण किट भी वितरित की। इस दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मोदीपुरम, मेरठ की सहायक प्रोफेसर डॉ. दीपाली मुदगल सहित कई विषय विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए। इनमें सेवानिवृत्त प्रभारी नरेंद्र सिंह, सुशील कुमार सिरोही, प्रवेन्द्र कुमार, नोएडा के प्रभारी अनिरुद्ध सिंह, कैनिंग प्रशिक्षक अनिल कुमार, भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक विकास कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा और डी.आर.पी. दीपांशु सिंघल शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन गाजियाबाद के प्रभारी देशमुख कुमार ने किया, जिन्होंने सभी का स्वागत और आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण का आयोजन राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, मोदीपुरम, मेरठ की प्रभारी प्रेमलता द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सत्यप्रकाश, संयोग कुमार और 30 लाभार्थियों ने भाग लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा की रेल सुविधाओं पर संसद में उठी आवाज:सपा सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे ने वरिष्ठ नागरिक छूट, बंद ट्रेनें बहाल करने की मांग की
    Next Article
    आजमगढ़ में गैस एजेंसी संचालक ने 642 सिलेंडर ब्लैक किए:आपूर्ति निरीक्षक ने केस दर्ज कराया, निरीक्षण में पकड़ा गया मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment