Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नकली सिगरेट बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:ITC कंपनी के मैनेजर ने ग्राहक बनकर पकड़ा, इंडिया में बैन सिगरेट भी मिली

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चौक क्षेत्र में नकली सिगरेट बेचने का मामला सामने आया है। आईटीसी कंपनी के नाम पर नकली सिगरेट तैयार कर बाजार में बेचने वाले 2 लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। आरोपियों के पास से नकली सिगरेट और इंडिया में बैन सिगरेट भी मिली है। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क को खंगाल रही है। मथुरा नौहझील शंकर गली के रहने वाले टीटू शर्मा अनवेश आईपीआर प्रोटेक्शन एनफोर्समेंट कंपनी में मैनेजर हैं। उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग आईटीसी कंपनी के नाम पर नकली सिगरेट बनाकर बाजार में बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर उन्होंने ग्राहक बनकर आरोपियों से संपर्क किया। सिगरेट की डिलीवरी देने पहुंचे संपर्क करने पर आरोपी मोहम्मद अरशद निवासी वृंदावन कॉलोनी तेलीबाग और हम्जा बशर निवासी हाता भीकम खां अब्दुल अनीज रोड लखनऊ माल देने के लिए तैयार हो गए। दोनों आरोपी चौक स्थित कोनेश्वर चौराहे के पास सिगरेट की डिलीवरी देने पहुंचे। प्रतिबंधित इम्पोर्टेड सिगरेट भी मिली टीटू शर्मा ने जब सिगरेट की जांच की तो उस पर आईटीसी कंपनी का लोगो और विवरण लिखा हुआ था लेकिन असली सिगरेट से मिलान करने पर वह अलग पाई गई। आरोपियों के पास से भारत में प्रतिबंधित इम्पोर्टेड सिगरेट भी मिली, जिस पर ‘Esse Light’ और ‘Esse Gold’ लिखा हुआ था। कंपनी को भारी आर्थिक हुआ मामले की सूचना चौक पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से दोनों आरोपियों को नकली सिगरेट के साथ पकड़कर थाना चौक लाया गया। आरोपी ग्राहकों को असली बताकर नकली सिगरेट बेचते थे। जिससे आईटीसी कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा था। मामले में इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में हाईवोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़ी किशोरी:प्रेमी से विवाह की जिद पर उठाया कदम, विवाह कराए जाने की शर्त पर उतरी नीचे
    Next Article
    BJP विधायक के बेटे पर झोलाछाप को पीटने का आरोप:पीड़ित बोला-मेरे पैसे पर थाइलैंड ट्रिप की,अब मेरे मुंह में पिस्टल डालकर मांगी रंगदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment