Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, VIDEO:चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर, 9 घायल, केस दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर बरौली गांव में शनिवार रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष से मां-बेटे समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पहले सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लाठी-डंडों और फावड़े से हुई मारपीट सदरपुर बरौली निवासी निर्मला देवी ने आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष गांव के पूर्व प्रधान से मिलीभगत कर उनके घर के पीछे आबादी की भूमि पर कब्जा कर मकान बना चुका है। आरोप है कि वह अब उनकी भूमि की ओर से रास्ता मांगने और दरवाजा खोलने का प्रयास कर रहा था। विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई। सूचना पाकर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिदायत देकर छोड़ दिया। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद विपक्षी पक्ष फिर से परिजनों के साथ मिलकर जबरन दरवाजा खोलने लगा। विरोध करने पर निर्मला देवी पर लाठी-डंडे और फावड़े से हमला कर दिया गया। उन्हें बचाने आए पुत्र आविश, अंकित, आदित्य, अंश, आयुष और बहू क्रांति, रिंका, पूनम को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिससे सभी घायल हो गए। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। चिकित्सकों के अनुसार निर्मला देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने की कार्रवाई और जांच एसपी ट्रैफिक विवेक त्रिपाठी ने बताया कि फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर बरौली गांव में जमीनी विवाद के कारण दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर मारपीट, गाली-गलौज और हंगामा करने का मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आक्रामक पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भूमि विवाद रजिस्टर की भी समीक्षा की जाएगी और दोषियों को भारी जुर्माने से रोकने का प्रयास किया जाएगा, ताकि भविष्य में कोई झगड़ा न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीचर की पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला:एक साल पहले हुई थी शादी; गोरखपुर में फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए
    Next Article
    लखनऊ में 10 साल के मासूम को उठाकर पटका:नमाज पढ़ने के बाद खेल रहा था बच्चा; CCTV में कैद घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment