Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष को पुलिस ने रोका:कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ में प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे

    5 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ से लखनऊ प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष कौशल कुमार मुन्ना को पुलिस ने पूर्वांचल एक्सप्रेस पर रोक दिया। उनके साथ कार्यकर्ता भी थे। वे बस से लखनऊ जा रहे थे। पुलिस ने सभी को वापस भेज दिया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष कौशल कुमार मुन्ना का कहना है कि जिस तरह से सरकार दमनकारी नीति अपना रही है वो दुखद है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का हक है। उन्हें रोकना ठीक नहीं है। राम अवध यादव को किया गया घर पर ही नजर बंद वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राम अवध यादव को थाने की पुलिस ने मुबारकपुर थाना क्षेत्र में उनके घर पर ही नजर बंद कर दिया। कांग्रेस पदाधिकारी राम अवध यादव का कहना है कि निश्चित रूप से जिस तरह से सरकार दमनकारी नीति अपना रही है यह दुखद है। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हम लोग लखनऊ में प्रदर्शन करने जा रहे थे। पर जिला प्रशासन ने हमें घर में ही नजर बंद कर दिया यह डरी हुई सरकार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे वृंदावन:संत प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद, हाथ जोड़कर बैठे रहे
    Next Article
    गोरखपुर में 'टाटा हैरियर' पलटी:उछल कर बीच डिवाइडर पर गिरी, गाड़ी बुरी तरह डैमेज, देर रात हुई घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment