Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शेख हसीना के लिए आई बड़ी खुशखबरी, जाएंगी अपने देश !

    3 hours from now

    1

    0

    तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने की खबर पर मुहर लगते ही काफी समीकरण बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां बांग्लादेश और भारत के संबंध फिर से मजबूत होने के संकेत मिलने लगे हैं। तो वहीं अब बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर बहुत बड़ा सिग्नल मिला है। यह सिग्नल शेख हसीना की वतन वापसी और बीएनपी के साथ दोस्ती का है। पहला संकेत तो शेख हसीना के बेटे ने तभी दे दिया था जब बांग्लादेश के चुनाव नतीजों में तारिक रहमान की पार्टी बाजी मारती हुई दिखाई दी। इस दौरान शेख हसीना के बेटे सजीव वाजेद जॉय ने चौंकाने वाला दावा किया था। वाजेद ने दावा किया था कि उनकी पार्टी जल्द ही तारिक रहमान के साथ संपर्क साध सकती है। वाजेद का यह कदम जमात इस्लामी के बढ़ते प्रभाव को रोकने की एक सोची समझी कोशिश मानी जा रही है। इसे भी पढ़ें: भारत से दोस्ती करना चाहती है बांग्लादेश की नई सरकार, लेकिन बदले में...वाजेद ने चेतावनी दी थी कि अगर जमात सत्ता में आती या संसद में प्रभाव बढ़ाती तो बांग्लादेश में आतंकवाद का दौर फिर से शुरू हो जाता। बीएनपी देश का बड़ा राजनीतिक दल है। हम जल्द ही उनसे संपर्क करेंगे। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि आने वाले समय में आवामी लीग वापसी करेगी। शेख हसीना के बेटे का यह बयान आवामी लीग की उस पुरानी रणनीति में एक बहुत बड़ा बदलाव है जो दशकों से बीएनपी को अपना सबसे कट्टर दुश्मन मानती रही है। लेकिन कहते हैं कि राजनीति में कब क्या हो जाए कुछ कह नहीं सकते। राजनीति में विरोधी कब दोस्त बन जाए, कब दोस्त बागी हो जाए, किसी को कुछ नहीं पता है। ऐसा ही कुछ अब बांग्लादेश की राजनीति से संकेत मिल रहे हैं। वहीं चुनाव के तुरंत बाद बांग्लादेश में शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग की गतिविधि शुरू हो गई है। खुलना में आवामी लीग के नेताओं ने नए सिरे से दफ्तर खोले हैं। दफ्तर में नेताओं का आनाजाना भी शुरू हो गया है। अगस्त 2024 में शेख हसीना के तख्ता पलट के बाद बांग्लादेश में आवामी लीग की गतिविधियों पर बैन लगा दिया गया था।इसे भी पढ़ें: Tarique Rahman के शपथ ग्रहण में PM Modi को बुलाकर Bangladesh ने पाकिस्तान को भी भेजा इनविटेशनपार्टी को आम चुनाव में भाग लेने की भी अनुमति नहीं दी गई थी। लेकिन अब खुलना में पार्टी दफ्तर को नए सिरे से जीवित किया गया है। इस दफ्तर को जुलाई विद्रोह के दौरान जला दिया गया था। खुलना को एक वक्त में आवामी लीग का गढ़ माना जाता था। तो वहीं हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि आवामी लीग के बड़े नेता देश लौटने की तैयारी में है। ये नेता मौके की तलाश में है। ये नेताओं की कोशिश फिर से जमीन पर आवामी लीग को मजबूत करना है। फिलहाल शेख हसीना भारत में है। हसीना की वापसी हो पाएगी या नहीं इसके  बारे में पार्टी की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। हसीना पर बांग्लादेश में 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उन्हें फांसी की सजा भी सुनाई जा चुकी है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tarique Rahman Oath Ceremony: BNP ने दो दशक बाद बनाई सरकार, तारिक रहमान समेत 298 सांसदों ने ली शपथ
    Next Article
    Bangladesh में 'रहमान युग' का आगाज़! Tarique Rahman आज लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, बोले- 'बदले की राजनीति का समय खत्म'

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment