Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में कूलर को लेकर दो पक्षों चले चाकू:एक की मौत, 3 घायल, शादी में जयमाला के समय हुई घटना

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान जयमाल कार्यक्रम में कूलर की हवा को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस घटना में चाकूबाजी हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान आमिर चंद्र साहनी (26) पुत्र मिठाईलाल के रूप में हुई है, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं राजकुमार साहनी पुत्र परशुराम, अभिलाष साहनी पुत्र प्रहलाद और साहिल यादव पुत्र तारकेश्वर (निवासी ग्राम बेलसरी, चेनपुर, पोस्ट टाड़ा, जनपद गोरखपुर) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जयमाल के दौरान कूलर की हवा किस ओर जाएगी, इसी छोटी सी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया और चाकूबाजी शुरू हो गई। इससे शादी का खुशनुमा माहौल अफरा-तफरी और चीख-पुकार में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सगड़ी और जीयनपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम कर रही छापेमारी इस बारे में जिले एसएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि शादी समारोह में घर आई और बाराती के बीच चाकूबाजी की घटना हुई है। इस घटना में चार लोगों को चोटें आई थी। जिसमें से एक की मौत हो गई। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही घटना में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में नवजीवन अस्पताल में महिला की मौत:परिजनों ने लगाया लापरवाही और लूट का आरोप, अस्पताल सील
    Next Article
    अंबेडकरनगर में झाड़ी में मिला युवक का शव:शिनाख्त में जुटी पुलिस, मौत का कारण स्पष्ट नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment