Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में मंगलवार को निकली तेज धूप:पांच दिनों तक बारिश और छाया रहा कोहरा, सर्द हुई रातें

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में विगत पांच दिनों तक चक्रवाती तूफान अर्नव के बाद मंगलवार को पांचवें दिन जिले में धूप निकली है। चक्रवाती तूफान अर्णब के असर से आजमगढ़ में मौसम बदल गया था। वही रविवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए थे और कोहरा छाया रहा। ऐसे में सड़क पर चलने वाली गाड़ियां लाइट जलाकर चल रही हैं। जिले का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि लगातार हो रहे मौसम के इस परिवर्तन से रातें सर्द होने लगी हैं। मौसम में बदलाव के बीच जिला प्रशासन ने बेमौसम बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि मौसम खराब होने पर बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें। बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित जगह पर रखें। जर्जर भवनों, कच्ची दीवारों और कमजोर छतों से दूर रहें। पशुओं को भी खुले मैदान में बांधकर न रखें, ताकि उन्हें नुकसान से बचाया जा सके। विगत मंगलवार से बदल रहा मौसम आजमगढ़ में विगत मंगलवार से मौसम में बदलाव शुरू हो गया था। बुधवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। बुधवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। अगले 4-5 दिन में और गिरेगा तापमान मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। इससे ठंड बढ़ने के आसार हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एएमयू के चुनावी मंच से उठ रहे दुनिया के सवाल:चुनावी भाषणों में फिलिस्तीन-ईरान और सूडान तक आवाज उठा रहे प्रत्याशी
    Next Article
    स्कूल में लौकी तोड़ने गए छात्र की करंट से मौत:बलिया में छत पर तार टच हुआ, हंगामे के बाद हेडमास्टर-टीचर सस्पेंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment