Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में मुनाफे के नाम पर जमा कराए 45 लाख:वापस मांगने पर गाली गलौज दर्ज हुआ मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाने में मुनाफे के नाम पर 45 लाख रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित नगीना मौर्य ने आरोप लगाया कि ग्राम जमालपुर थाना गंभीरपुर का रहने वाला मनोज कुमार सिंह जो की दवा का कारोबार करता है। जिससे प्रार्थी से संबंध हो गए और प्रार्थी से पैसे का लेनदेन करने लगा। आरोपी ने प्रार्थी से बताया मैं दवा का कारोबार के अलावा एआईसी ग्लोबल हेल्थ केयर व एयर जोन इंटरनेशनल के नाम से कम्पनी चलाता हूँ। तथा उसमें लोगो से पैसा जमा करवाता हूँ। उसके कहने पर वह प्राफिट देने के आश्वासन पर मैने उसकी एयरजोन इंटरनेशनल नामक कम्पनी में मैंने अपने खाते से विभ्भिन तिथियो में देन-लेन करता रहा उसकी कम्पनी में उसकी औरत ममता व उसका लड़का आदर्श, आंसू, आयुष व उसका साला वृजेश कुमार भी अपनी कम्पनी में पैसा जमा करवाते थे। मैने 2023 में मनोज के खाते में दो लाख (2.00000) रू ट्रांसफर किया तथा 17.11.2023 को चार लाख अस्सी हजार (4.80000) कैश जमा किया तथा 18.12.2023 को उसकी पत्नी के खाते में दो लाख पचास हजार रु कैश जमा किया। इसके अलावा मनोज व उसकी औरत के खाते में कई बार पैसा जमा किया हूँ। जिसका डिटेल दे रहा हूँ। मनोज का लड़का आदर्श, आंसू आयुष व साला बृजेश कुमार डेली व साप्ताहिक कलेक्शन करते थे। मुझसे व अन्य लोगो से पैसा वसूल किये है, समय-समय पर लोगो को व मुझे भी कुछ पैसे भी वापस किये। लेकिन मेरा व अन्य सभी लोगो का पैसा एक मुस्त लेकर तथा अपनी कम्पनी का कारोबार बन्द करके अपने व बच्चो व अपने साला के साथ भाग गया। और उसकी कम्पनी में मेरे व अन्य लोगो से लिये गये पैसे व डेली कलेक्शन व साप्ताहिक कलेक्शन सारे पैसे छल व बेईमानी पूर्वक हड़प कर लिया है। पैसा मांगने पर दी गई धमकी उसके घर आने की सूचना पाकर मैं व अन्य कई लोग जिसका पैसा बकाया था। उसके घर गये तो वह घर से लड़को व साला के साथ फरार हो गया था। केवल उसकी पत्नी मिली। तो पैसा मांगने पर वह प्रार्थी व अन्य लोगो को गाली गुप्ता व अपमानित करते हुए कहा कि आप लोग उनसे पैसा लिजिये। हम लोग काफी प्रयास किये जब वह मिला तो प्रार्थी को उल्टा एसटी एससी व गाली गुप्ता जान से मारने की धमकी देते हुए कहने लगा कि मैं तुम्हे एक भी पैसा नही दूंगा तुमको जो करना हो कर लो। प्रार्थी के द्वारा दिया गया नगद कैश व खाते से दिया गया कुल धन 4500000 पैतालिस लाख रु बकाया है। जो मनोज कुमार सिंह, ममता सिंह आदार्श सिंह आशु सिंह आयुष सिंह, बृजेश कुमार ने हम से छल करके फर्जी कम्पनी के नाम पर पैसा लगवाकर हड़प लिया। पैसा देने के नाम पर सुलह भी किया। किन्तु अभी भी पैसा नही दे रहा है। पैसा मागने पर मुकदमें में फंसाने की व जान से मारने की धमकी व गाली-गलौज कर रहा है। पीड़ित की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में भूकंप से बचाव के लिए मॉक ड्रिल:भूकंप आपदा से निपटने की तैयारी, NDRF ने लोगों को दी सुरक्षा की ट्रेनिंग
    Next Article
    गोंडा में यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा आज से शुरू:तीन स्तरीय सघन चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को मिल रही एंट्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment