Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा आज से शुरू:तीन स्तरीय सघन चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को मिल रही एंट्री

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा गोंडा जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर दो दिवसीय यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है। आज पहले दिन प्रथम पाली में 4800 परीक्षार्थी को परीक्षा देने है जहां परीक्षा देने परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंचे परीक्षार्थियों की भारी भीड़ लगी हुई है। परीक्षा केंद्रों पर तीन स्तरीय सघन चेकिंग की जा रही है परीक्षार्थियों को फेस स्कैनिंग और फिंगरप्रिंट स्कैनिंग के माध्यम से जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति मिल रही है। पेन, प्रवेश पत्र और आधार कार्ड के अलावा किसी भी अन्य वस्तु को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की लंबी कतारें देखी गईं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। प्रत्येक परीक्षार्थी की एचएचएमडी (हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर) से चेकिंग और फ्रिस्किंग की जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। गोंडा पुलिस लाइन में बने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए सभी केंद्रों पर नजर रखी जा रही है। डीजीपी मुख्यालय से भी इन केंद्रों की निगरानी की जा रही है। नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी 14 केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के लिए 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। यह परीक्षा आज दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें दूसरी पाली में भी 4800 परीक्षार्थी इसी प्रक्रिया का पालन करते हुए परीक्षा देंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर यूपीएसटीएफ और स्थानीय जिला प्रशासन की भी नजर रहेगी। गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि यूपी पुलिस एसआई भर्ती की दो दिवसीय परीक्षा आज से गोंडा में शुरू हुई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यातायात विभाग को भी निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी परीक्षा केंद्र के बाहर जाम की स्थिति न बने और परीक्षार्थियों को असुविधा न हो। विभिन्न अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण भी किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में मुनाफे के नाम पर जमा कराए 45 लाख:वापस मांगने पर गाली गलौज दर्ज हुआ मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    भाजयुमो नेताओं पर लगेगी रासुका:अलीगढ़ में बीच बाजार फायरिंग में 8 लोग गिरफ्तार, दूसरे गुट के सरगना की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment