Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में ओमप्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव पर बोला हमला:बोले- छोटा बिच्छू डंक मारता है तो ऊंट के मुंह से भी पसीना आता है

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सपा महासचिव शिवपाल यादव पर जमकर हमला बोला। एक दिन पूर्व जिले के दौरे पर आए सपा महासचिव शिवपाल यादव ने ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा था कि ओमप्रकाश राजभर का कोई भरोसा नहीं है। वह कब किसको क्या कहेंगे। शिवपाल यादव यही नहीं रुके थे। शिवपाल यादव ने ओमप्रकाश राजभर को छोटे लोग बताते हुए कहा था कि छोटे स्तर के लोगों का जवाब देना उचित नहीं है। शिवपाल यादव के इस बयान पर पलटवार करते हुए सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि छोटा बिच्छू जब डंक मारता है तो ऊंट के मुंह से भी पसीना आ जाता है। समाजवादी पार्टी से हटाने के बाद शिवपाल यादव ने जब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाई थी तो उनके साथ क्या हुआ उन्हें इस बात को याद करना चाहिए। ओमप्रकाश राजभर का कहना है की डबल इंजन की सरकार लगातार विकास का काम कर रही है। सपा पर कसा तंज प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर निशाना चाहते हुए कहा कि जिस तरह से 2017 में सपा सरकार बनाने की बात कर रही है। तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जब शिवपाल यादव स्वयं पांच वर्षों तक लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री रहे, तब उन्हें आजमगढ़ की जर्जर सड़कों की याद क्यों नहीं आई। मंत्री ने कहा कि आज का युवा जागरूक हो चुका है। अब वह केवल झंडा उठाने वाला कार्यकर्ता नहीं रहा। बल्कि उसे शिक्षा, रोजगार और सम्मान चाहिए। उन्होंने दावा किया कि बलिया, मऊ, गाजीपुर और आजमगढ़ जैसे जिलों में पिछड़ों और वंचितों की गोलबंदी से राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में सनातन संकल्प यात्रा का स्वागत:सम्मेलन में बोले संत–16 संस्कारों से ही मजबूत होगा सनातन धर्म
    Next Article
    कन्नौज में अज्ञात वाहन की टक्कर से कार पलटी:2 लोग घायल, डैशबोर्ड से 3 लाख रुपए गायब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment