Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में पिकअप-बाइक की टक्कर, मां-पिता और बेटे की मौत:एक्सप्रेसवे के नीचे उछलकर गिरा कारोबारी, 13 दिन पहले हुई थी भाई की शादी

    13 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में सोमवार दोपहर 12 बजे पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मां-पिता और बेटे की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे फर्नीचर कारोबारी पिता उछलकर एक्सप्रेसवे के नीचे सर्विस रोड किनारे जा गिरे। वहीं, बेटे रियांश और मां पत्नी गुड़िया ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी लोग गोरखपुर से वापस लौट रहे थे। मृतकों की पहचान संतोष विश्वकर्मा, पत्नी गुड़िया विश्वकर्मा, बेटा रियांश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। यह हादसा खीरीडीहा गांव के समीप एक्सप्रेसवे के प्वाइंट नंबर 68.9 के पास हुआ है। देखिए हादसे से जुड़ी तस्वीरें… पढ़िए पूरा मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बनकट के जगदीश कोइरीपुर निवासी संतोष विश्वकर्मा (38), पत्नी गुड़िया विश्वकर्मा (36), बेटे रियांश विश्वकर्मा(10) और बेटी अनुष्का(12) के साथ मुंबई में रहते हैं। संतोष विश्वकर्मा चार भाई और 3 बहन हैं। संतोष मुंबई में रहकर फर्नीचर का कारोबार करते थे। 5 मई को सबसे छोटे भाई की शादी थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए संतोष अपने परिवार के साथ मुंबई से गांव आए थे। शादी बीतने के बाद रविवार को पति-पत्नी और बेटा रियांश अपने मौसा के घर गोरखपुर गए थे। वहीं, बेटी अनुष्का गांव में ही रुक गई। सोमवार को तीनों लोग बाइक से वापस कप्तानगंज जा रहे थे। उन्हें अतरौलिया के गदनपुर इंटरचेंज पर उतरना था, लेकिन वे गलती से आगे निकल गए और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर बढ़ते चले गए। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे खीरीडीहा गांव के पास एक्सप्रेसवे के प्वाइंट नंबर 68.9 पर उनकी बाइक को पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। एक्सप्रेसवे के नीचे उछलकर गिरे चालक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक संतोष विश्वकर्मा उछलकर एक्सप्रेसवे के नीचे सर्विस रोड किनारे जा गिरे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गुड़िया विश्वकर्मा और पुत्र रियांश गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। यूपीडा गश्ती दल के सुरक्षा अधिकारी चंद्रभान सिंह ने अपनी टीम के साथ उन्हें अतरौलिया स्थित 100 शैया अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान गुड़िया विश्वकर्मा ने दम तोड़ दिया। गंभीर हालत में रियांश को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अतरौलिया थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त बाइक और पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। पत्नी और बेटे ने इलाज के दौरान तोड़ा दम मूलचंद यादव ने बताया कि संतोष गोरखपुर से लौट रहे थे। उन्हें अतरौलिया में उतरना था, लेकिन वह स्थान भूल गए। इसी दौरान उनकी बाइक को एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार पत्नी और बेटे को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। अतरौलिया थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया- पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। --------------------------- यह भी पढ़िए… प्रेमानंदजी की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा बंद की:अनिश्चितकाल तक एकांतिक दर्शन भी नहीं होंगे; शिष्यों ने भक्तों से कहा- कृपया वापस जाइए संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ गई है। इसके चलते उन्होंने रात्रि पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी है। इसके अलावा, महाराजजी के एकांतिक दर्शन भी नहीं होंगे। रविवार रात हजारों की संख्या में भक्त उनके दर्शन के लिए पहुंचे, लेकिन प्रेमानंदजी हर दिन की तरह तड़के 3 बजे पदयात्रा पर नहीं निकले। उनकी जगह उनके शिष्य पहुंचे। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:11 महीने पहले तमंचे के बल पर लूट की थी, 7 को पहले ही जेल भेजा जा चुका है
    Next Article
    झांसी कलेक्ट्रेट में वकील ने सुसाइड की कोशिश की:कहा- मुझे कचहरी में न्यूड कर पीटा गया, आत्मसम्मान नहीं बचा तो जीकर क्या करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment