Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी कलेक्ट्रेट में वकील ने सुसाइड की कोशिश की:कहा- मुझे कचहरी में न्यूड कर पीटा गया, आत्मसम्मान नहीं बचा तो जीकर क्या करें

    12 hours ago

    1

    0

    झांसी कलेक्ट्रेट में एक अधिवक्ता ने खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए अधिवक्ता के हाथ से माचिस छीन ली। वकील का कहना है कि कुछ दिन पहले कचहरी परिसर में उनके साथ मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी और बेइज्जती की गई थी। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने ऐसा कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद झा समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और अधिवक्ता को समझाकर अपने कार्यालय ले गए। बाद में नवाबाद थाना पुलिस भी कलेक्ट्रेट पहुंची और अधिवक्ता को अपने साथ थाने ले गई। कपड़े फाड़े और न्यूड कर कचहरी में पीटा अधिवक्ता ईशान मिश्रा ने बताया कि 16 मई को मैं अपने चैंबर में बैठा था इसी दौरान अधिवक्ता संघ के कुछ पदाधिकारी वहां पहुंचे और जातिसूचक टिप्पणी करते हुए मुझे धमकाया। इसके बाद उनके साथ आए कुछ अज्ञात लोगों ने मिलकर मेरे साथ मारपीट की। अधिवक्ता का कहना है कि आरोपियों ने मेरे कपड़े फाड़ दिए और उन्हें न्यूड कर कचहरी परिसर में दौड़ाया। साथ ही जेब में रखे 1500 रुपए भी छीन लिए गए। घटना के बाद मैंने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस उन्हें नवाबाद थाने ले गई और मेडिकल कराया गया। कार्रवाई न होने से आहत था अधिवक्ता ईशान मिश्रा का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। वह लगातार थाने के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। अधिवक्ता ने कहा कि कचहरी परिसर में हुई बेइज्जती और मारपीट से उनका आत्मसम्मान पूरी तरह टूट गया था, जिसके चलते उन्होंने आत्मदाह जैसा कदम उठाने की कोशिश की। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही नवाबाद थाना पुलिस भी कलेक्ट्रेट पहुंच गई और अधिवक्ता को अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस मामले में एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि एक अधिवक्ता द्वारा मारपीट की शिकायत दी गई है। थाना नवाबाद को मामले की गहन जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में पिकअप-बाइक की टक्कर, मां-पिता और बेटे की मौत:एक्सप्रेसवे के नीचे उछलकर गिरा कारोबारी, 13 दिन पहले हुई थी भाई की शादी
    Next Article
    हाथरस में डीएम-एसपी ने सर्राफा व्यापारियों संग की बैठक:बोले- अफवाहों से बचें, देशहित में करें सहयोग; व्यापारियों ने विदेशी सोने की खरीद से परहेज की बात कही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment