Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में पोखरे में डूबकर 2 छात्रों की मौत:नहाने के दौरान हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में रविवार को पोखरे में डूबकर 2 छात्रों की मौत हो गई। नहाने के दौरान 14 साल का एक छात्र गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसका 15 साल का दोस्त बिना कुछ सोचे पोखरे में कूद गया, लेकिन दोनों गहरे पानी में समा गए। घटना लालगंज थाना क्षेत्र की है। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातम छा गया। देवगांव थाना क्षेत्र के कालीचाबाद गांव निवासी अंश मौर्य (14) पुत्र आशुतोष मौर्य रविवार को गांव के पोखरे में नहा रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। अपने दोस्त को बचाने के लिए अल्तमश अंसारी (15) पुत्र पखरे आलम अंसारी तुरंत पोखरे में कूद पड़ा, लेकिन वह भी गहरे पानी में फंस गया। देखते ही देखते दोनों पानी में डूब गए। महिला ने साड़ी फेंककर की मदद घटना के समय पास के खेत में धान की सिंचाई कर रहा एक व्यक्ति दोनों को बचाने के लिए पोखरे में उतरा, लेकिन वह उन्हें बाहर नहीं निकाल सका। तभी गांव की एक महिला मौके पर पहुंची और अपनी साड़ी फेंककर मदद की। साड़ी के सहारे दोनों किशोरों को बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों कक्षा 9 के छात्र थे अल्तमश अंसारी कक्षा 9 का छात्र था। उसकी मां का नाम फरजाना है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी एक बड़ी बहन भी है। वहीं अंश मौर्य भी कक्षा 9 में पढ़ता था। उसके पिता आशुतोष मौर्य और मां आरती हैं। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए शव लालगंज के क्षेत्राधिकारी भूपेश कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा की पूछताछ के बाद छात्रा ने फांसी लगाई:बलिया में 2 लड़कों ने अश्लील वीडियो वायरल किया; पिता सऊदी से बोले- पुलिस जिम्मेदार
    Next Article
    मथुरा में निर्माणाधीन मकान पर गार्डर गिरी:निगरानी कर रहे बुजुर्ग की मौत, दो पैर कटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment