Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा की पूछताछ के बाद छात्रा ने फांसी लगाई:बलिया में 2 लड़कों ने अश्लील वीडियो वायरल किया; पिता सऊदी से बोले- पुलिस जिम्मेदार

    8 hours ago

    1

    0

    बलिया में अश्लील वीडियो वायरल किए जाने से आहत 15 साल की लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार दोपहर 1:30 बजे मामले में दरोगा पूछताछ करने पहुंचे थे। दरोगा ने घर के वीडियो बनाए और सवाल पूछे। उनके जाने के ठीक 10 मिनट बाद दोपहर 2 बजे लड़की फंदे पर लटक गई। परिजनों ने देखा तो उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। जहां शाम करीब 5 बजे लड़की ने दम तोड़ दिया। पिता ने सउदी अरब से वीडियो जारी कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। पिता ने कहा- मेरी पत्नी ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में दो दिन पहले ही नामजद एफआईआर कराई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा। लेकिन, पैसे लेकर एक आरोपी को छोड़ दिया। पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही थी। नाबालिग का मामला होने के बावजूद पॉक्सो एक्ट नहीं लगाया। आरोपियों के यहां जाने के बजाय पुलिस बार-बार हमारे घर आकर ही बेटी से पूछताछ कर रही थी। वीडियो बना रही थी। इन्हीं बातों से तंग आकर मेरी बेटी ने आत्महत्या कर ली। अगर पुलिस ने समय रहते निष्पक्ष कार्रवाई की होती तो मेरी बेटी शायद जिंदा होती। घटना जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर की है। अब विस्तार से पढ़िए… लड़की 7वीं क्लास में पढ़ती थी मनियर थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की लड़की अपनी मां के साथ गांव में रहती थी। पिता सऊदी अरब में और बड़ा भाई हैदराबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। हाल ही में वह गांव आया है। लड़की 7वीं क्लास में पढ़ती थी। बीते 31 जुलाई को लड़की की मां ने थाने में गांव के जाहिद और इस्माइल के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि जाहिद ने बेटी को बहला–फुसलाकर प्रेम जाल में फंसा लिया था। वह फोन पर बातचीत भी करता था। इसी दौरान उसने बेटी का एक अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। लगातार शादी करने और मिलने का दबाव बनाता था। इनकार करने पर अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। जब लड़की ने मिलने से इनकार कर दिया तो उसने अश्नील वीडियो अपने कई परिचितों को भेज दिया। सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। लड़की का चचेरा भाई बोला- हमें प्रताड़ित कर रही थी पुलिस लड़की के चचेरे भाई ने बताया– पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लेकिन पैसे लेकर एक आरोपी को छोड़ दिया। दरोगा इस्माइल शेख जांच करने शनिवार दोपहर हमारे घर पहुंचे थे। उन्होंने घर का निरीक्षण किया और छात्रा से भी बातचीत की। उनके जाने के करीब 10-15 मिनट बाद ही लड़की ने फांसी लगा ली। हम लोग बहन को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर मऊ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में ही शाम करीब 5 बजे बहन ने दम तोड़ दिया। भाई ने कहा- पिछले दो दिनों से पुलिस जांच के नाम पर सिर्फ हमें ही प्रताड़ित कर रही थी। हमारे घर आकर वीडियो बना रही थी, जिसका कोई मतलब नहीं। आरोपियों से पूछताछ करने की बजाय, हमसे ही पूछताछ कर रही थी। परिजनों ने बताया- अब तक शव का पोस्टमॉर्टम तक नहीं हुआ है। पुलिस ने देर शाम तक पोस्टमॉर्टम कराने की बात कही है। पुलिस से शव मिलने के बाद ही अंतिम संस्कार कराया जाएगा। लड़की की मौत की खबर मिलने के बाद पिता सऊदी अरब से घर के लिए रवाना हो चुके हैं। एएसपी दिनेश कुमार शुक्ल का कहना है- परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में शामिल सभी लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए… NEET पेपर लीक- यूपी में 6 स्टूडेंट का सुसाइड:CJP की ₹1 करोड़ मुआवजे की मांग; घरवाले बोले- अब तक किसी ने संपर्क नहीं किया 3 मई को NEET पेपर लीक के बाद देशभर में 24 बच्चों ने आत्महत्या कर ली। इसमें से 6 यूपी के थे। इनके परिवार का दावा था कि हमारे बच्चे पेपर लीक और दोबारा परीक्षा से तनाव में थे। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 35 दिन आंदोलन चला। सोनम वांगचुक के अनशन और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में बुर्कानशी युवती को किस करके भागा युवक...CCTV:पीड़िता बोली- उसने मुझे पीछे से दबोचा मैं कांप उठी; कड़ी सजा मिलनी चाहिए
    Next Article
    आजमगढ़ में पोखरे में डूबकर 2 छात्रों की मौत:नहाने के दौरान हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment