Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में पत्नी-बेटे, दो पुजारियों को मारने वाले का एनकाउंटर:पूजा कराने से नाराज था, 3 बच्चों को बंधक बनाया; कमांडो कार्रवाई में मारा गया

    13 hours ago

    1

    0

    यूपी के आजमगढ़ में पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में मारा गया। पकड़े जाने के डर से उसने अपने 3 बच्चों को कमरे में बंधक बना लिया। 7 घंटे बाद उसने बेटे पर गोली चला दी। इसके बाद ATS, SOG ने हत्यारे अरविंद सिंह (42) को मार गिराया। घटना जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर अहिरौला थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, परिवार को शक था कि अरविंद को उसके भाई सुनील की आत्मा परेशान कर रही है। इसलिए पत्नी-मां महामृत्युंजय जाप करा रही थीं। इससे अरविंद नाराज था। मंगलवार शाम 6 बजे इसी बात को लेकर पत्नी से बहस हुई। कहा- तेरे चक्कर में मेरे भाई की हत्या हो गई। अब तू यहां ड्रामा कर रही है। इसके बाद उसने पुजारियों से आधार कार्ड मांगा और उनसे कहासुनी करने लगा। इसी बीच, गुस्से में कमरे से लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर आया और पत्नी और दो पुजारियों को गोली मार दी, फिर तीनों बच्चों को कमरे में बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर 10 थानों की फोर्स पहुंची तो अरविंद बच्चों को मारने की धमकी देने लगा। मामला बिगड़ता देखकर ATS-SOG के 45 जवानों को बुलाया गया। टीम उसे सरेंडर करने के लिए समझाती रही। रात 1 बजे उसने बच्चे पर गोली चला दी। टीम ने स्मोक ग्रेनेड और टियर गैस छोड़ी और दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर घुसी। अरविंद ने रिवॉल्वर से जवानों पर 6 राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई में मारा गया। मृतकों में अरविंद के अलावा पत्नी बबीता (40), बेटा शौर्य (9), पुजारी महेंद्र पाठक (60) और अखिलेश मिश्रा (55) शामिल हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को घर लाया गया है। अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। घर के बाहर फोर्स तैनात है। दोनों बेटियां दादी के साथ हैं। भाई की 8 साल पहले हत्या हुई थी, बालासाहेब ठाकरे के गनर थे शंभूपुर गहजी गांव का रहने वाला अरविंद कोई काम नहीं करता था। परिवार में पत्नी बबीता, मां कमला देवी (70), बेटी परी (5), बेटा शौर्य और 7 महीने की बेटी हैं। 8 साल पहले उसके भाई सुनील की चचेरे भाइयों मनीष-अविनाश ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दरअसल, अरविंद की पत्नी बबीता का मनीष के साथ अफेयर था। इसका पता चलने पर सुनील ने मनीष के खिलाफ चोरी-छेड़खानी की शिकायत की थी। सुनील बालासाहेब ठाकरे के गनर थे। आजमगढ़ हत्याकांड से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में बिजली चेकिंग के दौरान जेई को पीटा:चारपाई पर बैठाकर थप्पड़-घूंसे मारे, केबल में कट लगाकर हीटर चलाते पकड़ा था
    Next Article
    अलीगढ़ के इंस्पेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी:हाथरस कोर्ट ने कहा- 6 अक्टूबर तक गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करो, गवाही में नहीं आए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment