Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में सोने-चांदी का लालच देकर ठगी:20 किलो चांदी और दो सोने की ईंट का दिया था लालच, आरोपी गिरफ्तार

    13 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र में सोना-चांदी का लालच देकर दो लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी राम आशीष मौर्य को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से एक लाख नब्बे हजार रुपये बरामद किए गए हैं। अहिरौला थाना क्षेत्र के रहने वाले नंदलाल निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के धर्मेंद्र पुत्र लालजी ने झाड़-फूंक के बहाने उससे संपर्क किया। उसने अपने साथी राम आशीष मौर्य के पास 20 किलो चांदी और सोने की ईंट होने का लालच दिया। पीड़ित के अनुसार, 10 फरवरी को सीतापुर पेट्रोल पंप के पास दोनों आरोपियों ने उससे दो लाख रुपये लेकर कागज में लिपटी दो थैलियां थमा दीं और फरार हो गए। बाद में थैलियां खोलने पर उनमें पीतल के टुकड़े निकले। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धर्मेंद्र कुमार और राम आशीष मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर प्रशांत सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान राम आशीष मौर्य को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- गोरखपुर में मेट्रो पानी में चलती है:यूपी बजट पर कसा तंज, कहा- दिल्ली वाले और भी झूठे, देखिए VIDEO
    Next Article
    चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पर चलती ट्रेन में मामा-भांजे फिसले:GRP ने बचाई जान, चलती ट्रेन में चढ़ते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment