Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में सपा के गढ़ को भेदने में लगे मंत्री:ओमप्रकाश राजभर ने ब्राह्मण शंखनाद महारैली से भरी हुंकार तो अनिल राजभर ने सुहेलदेव के सहारे साधा निशाना

    10 hours ago

    1

    0

    वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आजमगढ़ में चुनावी शंखनाद हो गया है। इसी क्रम में जिस तरह से 22 फरवरी को अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के अहिरौला के जनता इंटर कॉलेज में सुहेलदेव भारती समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने ब्राह्मण चुनावी शंखनाद के बहाने सामाजिक समरसता रैली करके अपनी ताकत का एहसास कराया। तो वहीं दूसरी तरफ फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में महाराजा सुहेलदेव की जयंती के माध्यम से सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने उत्तर प्रदेश के साथ बिहार राज्य के बड़ी संख्या में लोगों को बुलाकर 2027 के चुनावी वर्ष की ताल ठोक दी। जिले में एक ही दिन में एनडीए गठबंधन के दो-दो मंत्रियों के कार्यक्रम को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जिस तरह से सरकार के मंत्री आजमगढ़ में सक्रिय हुए हैं। निश्चित रूप से आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती हैं। ओमप्रकाश राजभर ने आजमगढ़ को बनाया कर्मभूमि भाजपा के सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर। के भाजपा में पंचायती राज मंत्री बनने के बाद से लगातार आजमगढ़ जिले का दौरा कर रहे हैं यही कारण है कि महीने में लगभग 7 दिन आजमगढ़ में ही रहते हैं। और यहां जमीन मजबूत करने में लगे हुए हैं। पंचायती राज मंत्री होने के नाते जिले की जनता की समस्याओं के समाधान भी करवा रहे हैं। जिसका फायदा आने वाले चुनाव में मिल भी सकता है। रविवार को सामाजिक समरसता महारैली में भी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा था कि विगत 15 वर्षों से कप्तानगंज अहिरौला मार्ग बदहाल था। पर समाजवादी पार्टी के 10 विधायक होने के बाद भी इस सड़क की हालत नहीं सुधरी। ऐसे में सरकार से अनुरोध करके 58 करोड़ का बजट जारी कराया और अगले महीने से काम भी शुरू हो जाएगा। निश्चित रूप से आने वाले दिनों में इसका भी फायदा पार्टी को मिलता दिख रहा है। सामाजिक समरसता महारैली से इस बात का भी ऐलान किया गया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन आजमगढ़ की सभी 10 सीटों पर चुनाव जीतेगा। सामाजिक समरसता महा रैली में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर उत्साहित होते हुए सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया था कि अभी तो यह झांकी है पूरा खेल अभी बाकी है। अभी हम आजमगढ़ के एक इलाके में है आने वाले समय में पूरे जिले को मथने का काम किया जाएगा। सपा की कील उखाड़ने का काम कर रहे मंत्री ओमप्रकाश राजभर आजमगढ़ जिले में लगातार सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर की सक्रियता के सवाल और ब्राह्मण शंखनाद महारैली के बारे में दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए वरिष्ठ पत्रकार दीपक सिंह का कहना है कि ओमप्रकाश राजभर जब से पंचायती राज मंत्री बने हैं। तब से आजमगढ़ जिले का लगातार दौरा कर रहे हैं। जिस तरह से गाजीपुर बलिया में ओमप्रकाश राजभर ने अपनी जमीन तैयार की है। इस तरह से आजमगढ़ में महीने में जिस तरह से 7 दिन आजमगढ़ में बिता रहे हैं। आने वाले समय में इसका फायदा भाजपा गठबंधन को मिलता दिख रहा है। जिले की अतरौलिया विधानसभा दीदारगंज विधानसभा में नगर विधानसभा में राजभर मतदाताओं की संख्या ज्यादा है निश्चित रूप से 2027 के विधानसभा चुनाव में ओम प्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी के सामने एक बड़ी चुनौती पेश करने जा रहे हैं। एक ही दिन में जिस तरह से सरकार के दो मंत्रियों ने जिले में चुनावी शंखनाद किया। इसका आने वाले दिनों मैं भाजपा गठबंधन को इसका फायदा जरूर मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार्रवाई न होने पर युवती ने की आत्महत्या:गुलाबी गैंग के प्रदर्शन के बाद आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
    Next Article
    मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार:दीवार गिराने और मारपीट का वीडियो सामने आने पर एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment