Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार्रवाई न होने पर युवती ने की आत्महत्या:गुलाबी गैंग के प्रदर्शन के बाद आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

    12 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले में पुलिस कार्रवाई में देरी के कारण एक युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक द्वारा थाने का घेराव करने के बाद की गई। यह घटना थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव की है। 19 वर्षीय युवती ने 16 फरवरी, मंगलवार को अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद परिजनों ने थाने में हंगामा किया और देर शाम तक शव नहीं उठाने दिया। परिजनों का आरोप है कि 15 फरवरी को बर्तन धोने के पानी को लेकर पड़ोसी राकेश और उसकी पत्नी मंजू देवी का युवती के परिवार से विवाद हुआ था। इसी विवाद में राकेश, मंजू देवी और उनके दो नाबालिग बेटों ने घर में घुसकर युवती और उसकी भाभी के साथ मारपीट और अभद्रता की। बताया गया कि दो आरोपी नशे में थे। रिश्तेदारों की मौजूदगी में हुई इस घटना से युवती गहरे सदमे में थी और तीन दिनों तक घर से बाहर नहीं निकली। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत लेकर थाने जाने पर पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस मामले में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने संगठन की महिलाओं के साथ दो दिन पहले थाने का घेराव किया था। डीएसपी थरियांव वीर सिंह ने तब आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके दो दिन बाद, सोमवार को पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में कुछ अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली से बेहतर मेरठ मेट्रो:सफर करने वाले लोगों ने कहा- नमो भारत की स्पीड की तरह होगा शहर का विकास
    Next Article
    आजमगढ़ में सपा के गढ़ को भेदने में लगे मंत्री:ओमप्रकाश राजभर ने ब्राह्मण शंखनाद महारैली से भरी हुंकार तो अनिल राजभर ने सुहेलदेव के सहारे साधा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment