Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में सीसीटीवी से होगी होलिका दहन स्थलों की निगरानी:गठित की गई विशेष टीम, त्योहारों को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराना मकसद

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले में होली के त्यौहार में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए होलिका स्थल पर सुरक्षा समितियों का गठन किया गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिले के SSP डॉक्टर अनिल कुमार ने सभी प्रमुख होलिका दहन स्थलों पर CCTV कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त फोटो/वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की गई है। सिविल डिफेंस के सदस्यों एवं संभ्रांत पुलिस मित्र नागरिकों के सहयोग से विशेष टीमें गठित की गई हैं। जो त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में पुलिस का सहयोग करेंगी। पुलिस प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक होलिका दहन विधिवत और निर्धारित समय पर सम्पन्न हो। यदि कोई शरारती तत्व समय पूर्व आग लगाने, विवाद उत्पन्न करने या किसी भी प्रकार से त्योहार में बाधा डालने का प्रयास करता है। तो ऐसे तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। शांतिपूर्वक ढंग से मनाएं त्यौहार जिले के SSP डॉक्टर अनिल कुमार ने जनपदवासियों से अपील है कि होली पर्व को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांति के साथ मनाएं। तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिससे कि जिले में सकुशल होली के त्यौहार को संपन्न कराया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के घर 8 लाख की चोरी:पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की, फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए
    Next Article
    आज 1940 जगहों पर होलिका दहन, 21 जुलूस:पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था के लिए की विशेष तैयारी, फायर ब्रिगेड अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment