Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज 1940 जगहों पर होलिका दहन, 21 जुलूस:पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था के लिए की विशेष तैयारी, फायर ब्रिगेड अलर्ट

    2 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर जिले में होलिका दहन और जुलूसों के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। जिले में कुल 1940 स्थानों पर होलिका दहन का कार्यक्रम होगा, जबकि 21 जगहों से जुलूस निकाले जाएंगे। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि आज 699 स्थानों पर रात 8 बजे से होलिका दहन किया जाएगा। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी सीओ, थाना प्रभारियों और मातहतों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। सभी होलिका दहन स्थलों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन पूरा कर लिया गया है। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन स्थानों पर पूर्व में कोई विवाद रहा है, वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। जिले में 10 से अधिक होलिका स्थल संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं। इनमें अकबरपुर, जलालपुर के वाजिदपुर व कादीपुर, टांडा के इल्तिफातगंज (डॉ. बेलाल के आवास के निकट) और अलीगंज का हंस तिराहा शामिल हैं। इन संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। होलिका दहन के दौरान आगजनी की किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। साथ ही, बिजली विभाग को दहन स्थलों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में सीसीटीवी से होगी होलिका दहन स्थलों की निगरानी:गठित की गई विशेष टीम, त्योहारों को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराना मकसद
    Next Article
    उन्नाव में भाजपा नेता ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित:होली पर दी शुभकामनाएं, बलिदान को किया याद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment