Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में शनिवार को छाए बादल:लगातार गिर रहा है जिले का तापमान, आज भी बारिश के आसार

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। जिले में सोमवार की शाम से शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। यही कारण है कि जिले के तापमान में भी काफी गिरावट आई है। शनिवार को जिले का तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शुक्रवार को जहां सुबह का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। वहीं दोपहर तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है जबकि न्यूनतम 22 डिग्री पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार को हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। जिले में अब तक 677.4 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। जिले में सामान्य बारिश का आंकड़ा 837.1 मिमी है। पिछले 24 घंटे में 11.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। शनिवार को तेज हवा और बारिश के कारण जिले के अलग-अलग इलाकों में दो दर्जन से ज्यादा पेड़ गिर गए थे। प्रशासन ने पेड़ों को हटवाकर सड़क पर यातायात सुचारू कराया। घाघरा का जलस्तर बढ़ा, निगरानी बढ़ाई बारिश के बाद घाघरा नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। इसके चलते नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। डीएम रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अगले 4-5 दिन बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने राजस्व, सिंचाई, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवरात्र के लिए अष्टभुजा-सांझी मूर्तियों की सबसे ज्यादा मांग:100 रुपए से 25 हजार रुपए तक की मूर्तियां उपलब्ध, जानिए मार्केट का हाल
    Next Article
    हापुड़ एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह को दी गई विदाई:डीएम कविता मीना समेत अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment