Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

    2 hours from now

    1

    0

    ब्राजील के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित एक शहर के एक स्कूल में 13 बच्चों को दो घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाने वाला एक संदिग्ध पुलिस कार्रवाई में मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी भी बच्चे के हताहत होने की सूचना नहीं है।यह घटना साओ पाउलो से 400 किलोमीटर दक्षिण में स्थित कुरीतिबा शहर के साओ ब्राज नामक मध्यमवर्गीय इलाके में हुई। पराना राज्य पुलिस की प्रवक्ता लेटिशिया मार्टिन्स ने विद्यालय ‘सीएमईआई साओ ब्राज’ के बाहर संवाददाताओं को बताया कि संदिग्ध एक कक्षा में घुस गया और बच्चों तथा कर्मचारियों को दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि किन परिस्थितियों में संदिग्ध को मार गिराया गया।मार्टिन्स ने कहा, ‘‘(संदिग्ध ने) खुद पर और दूसरों पर पेट्रोल छिड़कने की धमकी भी दी थी। हमारी टीम मौके पर मौजूद थी, लेकिन अंत में उसे मार गिराने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था।’’ उन्होंने यह भी नहीं बताया कि संदिग्ध ने ऐसा क्यों किया। स्थानीय समाचार माध्यमों में प्रसारित वीडियो में संदिग्ध और पुलिस के बीच बातचीत के दौरान विद्यालय के बाहर अभिभावक रोते-बिलखते दिखाई दे रहे हैं।दो धमाकों के कुछ ही मिनट बाद पुलिसकर्मी बच्चों को विद्यालय से बाहर निकालते नजर आए। कुरीतिबा नगर प्रशासन ने एक बयान में कहा कि घटना के बाद विद्यालय के बच्चों और कर्मचारियों को मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा
    Next Article
    Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment