Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर में टक्कर मारी:गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया, एयरबैग खुलने से जान बची

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली के हाफिजपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ब्रेजा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके साथ ही कार चला रहा युवा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची बलरामपुर पुलिस चौकी की पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए भिजवाया। इसके साथ ट्रैक्टर को पुलिस चौकी लाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। एयरबैग खुलने से बच गई युवक की जान आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक अभिषेक गुप्ता (25) श्रवण कुमार गुप्ता अपनी ब्रेजा कार से अपने घर जा रहे थे। यह घटना रात्रि 1 की बताई जा रही है। इसी दौरान हाफिजपुर चौराहे पर ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जोर थी कि कार का बाँया हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही ट्रैक्टर भी ट्राली से अलग हो गया। जोरदार टक्कर लगते ही कर का एयरबैग खुल गया। जिसके कारण युवक की जान बच गई। और युवक घायल हुआ। जिसे पुलिस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर को पुलिस चौकी लाई है। पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आतंकी संगठन जैश में शामिल होना चाहता ‘जिहादी’:खौफ इतना कि लोग बोल नहीं रहे, 34 हजार आबादी वाले गांव का टेरर कनेक्शन
    Next Article
    यश दयाल बोले- शादी पर कोई बात नहीं करनी:क्रिकेटर की बहन ने कहा-प्लीज इस इश्यू पर बात न करें, पड़ोसियों को खबर नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment