Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में दो पूर्व प्रधानों के बीच मारपीट, VIDEO:कब्रिस्तान पर हो रहे निर्माण को लेकर चल रहा था विवाद, पुलिस जांच में जुटी

    20 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में दो पूर्व प्रधानों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है किस तरह से दोनों गुटों में जूते-चप्पल से जमकर मारपीट हो रही है। मारपीट की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। यह पूरा मामला कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। यह है पूरा मामला गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बस्ती के रहने वाले शंकर और सेठ ने गौरी बस्ती में पूर्व प्रधान सिधारी की ओर से अनुसूचित जाति के कब्रिस्तान की भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर मकान निर्माण कराया जा रहा था। इस मामले में बस्ती के ही रहने वाले लोगों ने पूर्व प्रधान सफदर को मौके पर बुलाया और पंचायत के माध्यम से कब्रिस्तान की जमीन पर हो रहे निर्माण को रोकने का अनुरोध किया । सफदर ने निर्माण काे रोकने की बात कही तो विवाद बढ़ गया। इसी दौरान सिधारी और उसके परिजनों ने मिलकर पूर्व प्रधान सफदर पर हमला कर दिया। इस मारपीट में सफदर घायल हो गए। पूर्व प्रधान सफदर गंभीरपुर थाने के गैंगस्टर हैं। उन्हीं के ऊपर गांव के ही पूर्व प्रधान सिधारी और उनके परिवार वालों ने हमला किया है। वायरल वीडियो में वर्तमान प्रधान गुफरान भी दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्तमान प्रधान गुफरान और पूर्व प्रधान के बीच पुराना विवाद भी रह चुका है। वर्तमान प्रधान गुफरान ने सफदर के ऊपर पूर्व में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। इस बारे में पूर्व प्रधान सफदर का कहना है कि एक दिन पहले तहसील दिवस पर जनसुनवाई में कब्रिस्तान की जमीन पर हो रहे निर्माण को लेकर शिकायत की थी। इसीलिए मुझे थाने पर बुलाया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य के खिलाफ फिर पॉक्सो कोर्ट पहुंचे आशुतोष महाराज:कहा- गौ यात्रा सीतापुर पहुंचने से रोकी जाए, बटुक दहशत में हैं
    Next Article
    राम मंदिर परिसर दर्शन के लिए नया सिस्टम:दर्शन के लिए रोज 5 हजार श्रद्धालुओं को पास दिए जाएंगे, रामनवमी से लागू होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment