Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम मंदिर परिसर दर्शन के लिए नया सिस्टम:दर्शन के लिए रोज 5 हजार श्रद्धालुओं को पास दिए जाएंगे, रामनवमी से लागू होगा

    21 hours ago

    1

    0

    राम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को परकोटे के छह मंदिरों के साथ शेषावतार मंदिर, सप्त मंडपम और कुबेर टीला के दर्शन कराने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नई व्यवस्था तैयार की है। इसके लिए विशेष सॉफ्टवेयर विकसित कराया गया है। नई व्यवस्था के तहत पास जारी करके रोज 5 हजार श्रद्धालुओं को दर्शन कराया जाएगा। यह व्यवस्था रामनवमी के बाद लागू होगी। भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और परिसर के सभी प्रमुख निर्माण भी अंतिम चरण में हैं। अब श्रद्धालुओं को पूरे परिसर का दर्शन कराने की तैयारी की जा रही है, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। 19 मार्च को राष्ट्रपति का अयोध्या दौरा मिश्र ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 मार्च को अयोध्या आएंगी। इसके लिए राष्ट्रपति भवन से सहमति पत्र मिल गया है। राष्ट्रपति रामलला के दर्शन करने के साथ मंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र स्थापना के पूजन में शामिल होंगी। इसके बाद वे परकोटे के मंदिरों, सप्त मंडपम, शेषावतार मंदिर और कुबेर टीला में भी दर्शन करेंगी। सुरक्षा दीवार का निर्माण तेज राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए राम मंदिर की बाहरी सुरक्षा दीवार का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। ट्रस्ट के अनुसार उत्तर दिशा में करीब 100 मीटर लंबाई में आधुनिक उपकरणों से लैस सुरक्षा दीवार का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। निर्माण एजेंसी इंजीनियरिंग इंडिया लिमिटेड को यह कार्य कार्यक्रम से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में दो पूर्व प्रधानों के बीच मारपीट, VIDEO:कब्रिस्तान पर हो रहे निर्माण को लेकर चल रहा था विवाद, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    राजू बनकर नफीस ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया:लखनऊ में धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश, हिंदू संगठनों का थाने पर हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment