Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आला खेवट को वैध नहीं मान रहे एसडीएम सदर:महंत विवेक अचारी बोले-हमारी 50 करोड़ से ज्यादा की सम्पित्त पर अवैध कब्जा हो रहा

    18 hours ago

    1

    0

    रामानुज संप्रदाय की आचार्य पीठ दंतधावन कुंड की 50 करोड़ की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप है।पीड़ित महंत ने बताया कि उनकी गाटा संख्या 41 की 14 बिस्वा और गाटा संख्या 212 की 12 बिस्वा के दो भू भाग पर अवैध कब्जा हो रहा है।एसडीएम सदर से शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। महंत ने बताया कि एसडीएम सदर दंतधावन कुंड के मालिकाना हक आला खेवट को नहीं मान रहे हैं।आला खेवट के जरिए शहरी जमींदारी कायम है और आश्रम की संपत्ति इससे जुड़ी हुई है।एसडीएम सदर मातहतों को संरक्षण दे रहे हैं जिससे स्थिति बदतर होती जा रही है। एसडीएम सदर हमारी जमीनों को कब्जा करा रहे हैं।वे हमारे वैध कागजातों को मान ही नहीं रहे हैं।इसके खिलाफ हमने डीएम अयोध्या निखिल टीकाराम फुंडे से मिलकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया है। डीएम ने जांच का आश्वासन दिया है। महंत विवेक अचारी ने बताया कि आज हम मंडलायुक्त राजेश कुमार और एसएसपी गौरव ग्रोवर से मिलने जा रहे हैं। हमें न्याय नहीं मिला तो हम आश्रम के सामने ही प्रशासनिक नीतियों के खिलाफ उपवास करेंगे।इसमें अयोध्या के और महंत भी शामिल होंगे। महंत विवेक अचारी ने बताया कि दंतधावन कुंड करीब एक हजार साल पुरानी पीठ है।यह रामानुज संप्रदाय की उत्तर भारत की प्रमुख पीठ है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां जमीनों के विवाद को बढ़ावा देकर लोग खुद को लाभान्वित करने की साजिश के तहत काम कर रहे हैं। दंतधावन कुंड की अयोध्या में 18.76 एकड़ जमीन है।आला खेवट के तहत पीठ का इस भूमि पर अधिकार है। महंत नारायण चारी के नाम यह जमीन दर्ज है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया:बच्चों की पढ़ाई में लापरवाही पर प्रधानाध्यापकों से मांगा स्पष्टीकरण
    Next Article
    चारबाग की राजा मंडी में 6 कुंतल खोया पकड़ा:FSDA टीम ने 4 नमूने भरे, होली पर मिलावटी खोया खपाने की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment