Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चारबाग की राजा मंडी में 6 कुंतल खोया पकड़ा:FSDA टीम ने 4 नमूने भरे, होली पर मिलावटी खोया खपाने की तैयारी

    20 hours ago

    1

    0

    चारबाग स्थित राजा खोया मंडी में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA ) की विशेष टीम ने औचक निरीक्षण कर करीब 6 कुंतल संदिग्ध खोया पकड़ा। टीम ने मौके से चार नमूने जांच के लिए एकत्र किए। कारोबारियों को मानक के अनुरूप ही खोया बेचने की हिदायत दी। 2 गाड़ियों में मिला भारी मात्रा में संदिग्ध खोया खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने राजा खोया मंडी, चारबाग में गाड़ी संख्या UP30AT5446 में रखे लगभग 2 कुंतल खोया और गाड़ी संख्या UP32ZN9858 में रखे लगभग 4 कुंतल खोया का निरीक्षण किया। औचक जांच के दौरान टीम ने खोये का भौतिक परीक्षण किया, जिसमें यह सामग्री प्रथम दृष्टया मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई और संदिग्ध प्रतीत हुई। संदेह के आधार पर टीम ने कुल चार नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। कारोबारियों को सख्त निर्देश दिए मौके पर मौजूद खाद्य कारोबारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे केवल गुणवत्तापूर्ण और मानक के अनुरूप खोया ही मंडी में लाएं और बिक्री करें। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में मिलावटी या घटिया गुणवत्ता का उत्पाद पाया गया तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आला खेवट को वैध नहीं मान रहे एसडीएम सदर:महंत विवेक अचारी बोले-हमारी 50 करोड़ से ज्यादा की सम्पित्त पर अवैध कब्जा हो रहा
    Next Article
    शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी:झांसी में कमरे में लटका मिला शव, फॉरेंसिक टीम ने एकत्र किए नमूने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment