Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आम के बाग में पेड़ से लटका मिला युवक:सहारनपुर में परिजन बोले-सुसाइड नहीं ये हत्या है, रोजाना की तरह काम पर जाने को निकला था, पास ही मिला मोबाइल फोन

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में सीओ ऑफिस से कुछ दूरी पर स्थित एक बाग में आम के पेड़ पर मंगलवार को एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक रोजाना की तरह काम पर जाने को कहकर निकला था। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने साक्ष्य जुटाए। युवक के पास ही मोबाइल फोन पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। मामला थाना गंगोह क्षेत्र का है। थाना गंगोह क्षेत्र के मोहल्ला टाकान निवासी राजेंद्र के बेटे ओमकार (21) का शव आम के पेड़ पर लटका मिला है। युवक के शव की पहचान पहले नहीं हो सकी थी। लेकिन बाद में पहचान हुई। युवक के परिजनों ने उसकी मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। पिता राजेंद्र ने बताया कि ओमकार बाइक मैकेनिक का काम सीख रहा था। वह एक बुलेट बाइक मैकेनिक की दुकान पर काम करता था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह रोजाना की तरह घर से काम पर जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। दोपहर बाद परिजनों को सूचना मिली कि बाग में एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ है। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान ओमकार के रूप में हुई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर युवक का मोबाइल फोन भी मिला बताया जा रहा है। मृतक के पिता राजेंद्र ने बताया कि ओमकार तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह अभी अविवाहित था और परिवार की मदद के लिए काम सीख रहा था। परिवार के सभी सदस्य मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवनयापन करते हैं। ओमकार की अचानक हुई मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि हमारा मकान बन रहा है, जिससे वो खुश था। लेकिन अचानक ये मौत हमें हजम नहीं हो रही है। वो सुसाइड नहीं कर सकता है। क्योंकि वो खुशमिजाज था। मेरा बेटे की हत्या हुई है, पुलिस इस मामले में सही तरीके से जांच करें। सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उद्योगपति दीपक कोठारी के फॉर्म-हाउस में हुए मर्डर का खुलासा:चोरी के इरादे से फॉर्म हाउस में घुसा था कर्मचारी, चौकीदार ने पहचाना तो कर दिया मर्डर
    Next Article
    सोनभद्र को 2026 तक बाल श्रम मुक्त करने का लक्ष्य:जिला टास्क फोर्स की बैठक में विभागों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment