Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आम के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव:उन्नाव के जमालनगर का मामला, पुलिस जांच में जुटी

    12 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के सफीपुर थाना क्षेत्र के जमालनगर गांव में एक अधेड़ व्यक्ति का शव आम के पेड़ से लटका मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान राजेंद्र उर्फ गोला (लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सफीपुर थाना क्षेत्र के मरौदा सूचित गांव के निवासी थे। सुबह गांव के लोगों ने उनका शव पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों में घटना से मातम छा गया। सूचना मिलते ही सफीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मंगलवार सुबह परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों के अनुसार, राजेंद्र उर्फ गोला खेती-किसानी का काम करते थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने बीएमएम को लगाई फटकार:CDO को 2 दिन में रिपोर्ट देने को कहा, कई विकास खंडों की स्थिति बेहद खराब
    Next Article
    संभल एसपी ने सीएम योगी को दिया शादी का निमंत्रण:माता-पिता के साथ मुलाकात की, 29 मार्च को राजस्थान में होंगे करेंगे शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment