Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आनंदी-माँ अभियान के तहत छात्राओं को लगी मुफ्त एचपीवी वैक्सीन:सर्वाइकल कैंसर से बचाव का दिया संदेश, कुलपति बोलीं- समय पर टीकाकरण ही सबसे बड़ा बचाव

    13 hours ago

    1

    0

    विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र की ओर से 'आनंदी माँ – एक जीवन बचाओ अभियान' के अंतर्गत 'कैंसर मुक्त भारत' अभियान के तहत सोमवार को निःशुल्क सर्वाइकल (एचपीवी) वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। शिविर में छात्राओं को मुफ्त एचपीवी वैक्सीन लगाई गई और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण, नियमित स्वास्थ्य जांच और जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्राओं से स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर खुलकर जानकारी लेने और निवारक उपाय अपनाने की अपील की। इस दौरान कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, कुलसचिव प्रो. भूपेंद्र राणा, कुलानुशासक प्रो. बीरपाल सिंह, महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो. बिंदु शर्मा और शिक्षा संकाय के डीन प्रो. राकेश शर्मा ने वैक्सीन लगवाने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भी दिए। शिविर का आयोजन डॉ. वैशाली पाटिल और डॉ. प्रमोद बंसल के नेतृत्व में किया गया। विश्वविद्यालय की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत आयोजित इस शिविर में सभी प्रतिभागी छात्राओं को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। शिविर के सफल संचालन में डॉ. धर्मेंद्र कुमार, फार्मासिस्ट रीता रानी, वैशाली नेगी, अंजू मलिक, राखी सिंह तथा छात्र स्वयंसेवकों अंशिका, अदिति, अंजलि, आकांक्षा और अक्षित ने सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने चिकित्सकीय टीम और स्वयंसेवकों का आभार जताते हुए भविष्य में भी महिलाओं के स्वास्थ्य और कैंसर जागरूकता से जुड़े ऐसे अभियान जारी रखने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में स्कॉर्पियो-बाइक भिड़ंत, युवक की मौत:रॉन्ग साइड से आ रही बाइक स्कॉर्पियो से टकराई, बहन के घर जा रहा था युवक
    Next Article
    सपा नेता के घर 22 करोड़ का हाउस टैक्स नोटिस:सहारनपुर में 12 करोड़ का जलकर भी जोड़ा, बोले- मकान की कीमत ही 4 करोड़; कोर्ट जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment