Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आनंदेश्वर में 60 हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन:कानपुर में सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर में सावन के दूसरे सोमवार को बाबा आनंदेश्वर के दरबार में सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में उमड़ रहे हैं। रविवार देर रात से ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतार लग गई थी। भोर 2 बजे मंगला आरती के बाद कपाट खुले तो भक्तों ने दर्शन और जलाभिषेक शुरू किया। सुबह से 60 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा आनंदेश्वर के दर्शन कर चुके थे। मंदिर परिसर ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजता रहा। भक्तों ने बाबा आनंदेश्वर के दर्शन किए और जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रशासन और जूना अखाड़ा की ओर से तैनात सेवादार श्रद्धालुओं को कतार में लगाकर व्यवस्थित तरीके से दर्शन करा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। घाटों के किनारे पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मंदिर के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं और पुलिसकर्मी लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। पुलिस चौकी में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से पुलिसकर्मी सीसीटीवी फुटेज के जरिए पूरे क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए पुलिस और मंदिर प्रशासन की टीमें लगातार तैनात हैं। ------------- पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंकित कश्यप के परिवार को मिली मदद:नगर पालिका अध्यक्ष ने 50 हजार का चेक दिया, हरसंभव मदद का भरोसा
    Next Article
    कानपुर में बाइक लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:दोनों पैर में लगी गोली, घेराबंदी देखकर पुलिस पर झोंका फायर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment