Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बाइक लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:दोनों पैर में लगी गोली, घेराबंदी देखकर पुलिस पर झोंका फायर

    8 hours ago

    1

    0

    साढ़ में बाइक लूट के आरोपी ने पुलिस की घेराबंदी देख भागने की कोशिश की। बाइक फिसली तो उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। उसके घायल होने पर पुलिस उसे टांगकर अस्पताल ले गई। आरोपी की पहचान आशीष उर्फ काशी (25) पुत्र ओमप्रकाश, निवासी दलेलपुर, थाना बिधनू के रूप में हुई है। चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागा साढ़ थाना पुलिस सोमवार सुबह दरगाही लाल नहर पुल के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कस्बा साढ़ की ओर से एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार ने पुलिस को देखते ही बाइक वापस मोड़कर भागने की कोशिश की। तेज रफ्तार में बाइक मोड़ते समय वह सड़क पर फिसलकर गिर गया। पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली पुलिस का कहना है कि खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें आरोपी के दोनों पैरों में एक-एक गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से पकड़ लिया। तलाशी और पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान आशीष उर्फ काशी के रूप में की। दंपति पर हमला कर लूटी थी बाइक पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि आशीष ने साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में एक दंपति पर हमला करने के बाद बाइक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अब इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में पहले भीतरगांव सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उसका पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि बाइक लूट की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हुआ है और उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आनंदेश्वर में 60 हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन:कानपुर में सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक
    Next Article
    स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी चौकसी:चारबाग समेत प्रमुख स्टेशनों पर GRP अलर्ट, संदिग्धों की निगरानी तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment