Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आरएसपी अध्यक्ष पंकज धवरैया पर दो और मुकदमे दर्ज:प्रधानमंत्री के पिंडदान, अवैध कब्जे को लेकर केस, बोले- संघर्ष जारी रहेगा

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैया का धरना जारी है। यूजीसी बिल और एससी एसटी एक्ट के विरोध में धरना दे रहे पंकज पर अब दो और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पंकज पिछले 27 दिनों से अपने निवास के बाहर कंचन नगर में धरने पर बैठे हैं। उन्होंने यूजीसी बिल और एससी एसटी एक्ट के विरोध में पदयात्रा निकालने का प्रयास किया था, जिसे प्रशासन ने रोक दिया था। इससे पहले, एक ऑडियो वायरल होने के बाद पंकज के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया गया था। ऑडियो में दावा किया गया था कि वह सरकारी गनर लेने के लिए धरना दे रहे हैं। अब दर्ज हुए दो नए मुकदमों में से एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पिंडदान करने से संबंधित है। चार दिन पहले पंकज ने अपने घर के बाहर प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पिंडदान किया था। कोतवाली सदर में मिथुन चौधरी निवासी माहेश्वरी कॉलोनी, इगलास अड्डा ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने कहा है कि पंकज धवरैया लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं जो भारतीय संविधान के तहत देश की एकता और अखंडता को तोड़ने वाले तथा समाज को बांटने वाले हैं। मिथुन चौधरी ने आरोप लगाया कि पंकज ने अपने साथियों के साथ मिलकर 1 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छायाचित्र को उनके रूप में अंकित कर 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' जैसे नारे लगाए और प्रधानमंत्री के दाह संस्कार एवं पिंडदान का कार्यक्रम आयोजित किया। शिकायतकर्ता ने पंकज की मंशा हाथरस को जाति संघर्ष में झोंकने की है। दूसरा मुकदमा लेखपाल राघवेंद्र सिंह ने कोतवाली सदर में दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी तहरीर में कहा है कि हरि आई हॉस्पिटल के संबंध में मौके पर जांच की गई। जांच में पाया गया कि हरि आई हॉस्पिटल परिसर में पंकज धवरैया ने अवैध रूप से कब्जा कर टीन शेड लगाकर और गेट लगाकर एक कमरे का निर्माण किया है, जिसमें पशु बांध रखे हैं। इस बीच, पंकज का कहना है कि सवर्णों के हित में उनका संघर्ष जारी रहेगा। चाहे उन पर कितने भी मुकदमे लग जाएं, वह झुकने वाले नहीं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होलिका की लपटों में 20 सेकेंड तक खड़ा रहा युवक:हाथ जोड़कर सबको बोला- राम राम... होली मुबारक..., संभल में ग्रामीण ने बचाया, VIDEO
    Next Article
    मऊ में ईंट से वार कर बुजुर्ग की हत्या:मामूली कहासुनी में मारपीट, हत्या का केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment