Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होलिका की लपटों में 20 सेकेंड तक खड़ा रहा युवक:हाथ जोड़कर सबको बोला- राम राम... होली मुबारक..., संभल में ग्रामीण ने बचाया, VIDEO

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी के संभल में होलिका दहन के दौरान एक युवक जलती हुई होलिका में जाकर खड़ा हो गया। आग में खड़े होकर सबको हाथ जोड़कर राम-राम करने लगा। इसके बाद होली मुबारक के नारे लगाने लगा। करीब 20 सेकेंड तक आग की लपटों के बीच हाथ जोड़े खड़ा रहा। होलिका जलाने पहुंचने लोगों ने युवकों आग की लपटों के बीच नारे लगाते देखा तो आंखें फटी रह गईं। इस दौरान भीड़ में से एक युवक ने जान पर खेल कर युवक को आग की लपटों से बाहर निकाला, पर तब तक युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था। आधे से ज्यादा कपड़े भी जल चुके थे। लोगों ने उसे नजदीकी सीएचसी पहुंचाया। जहां युवक का इलाज जारी है। परिजनों का कहना है- युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह बिना बताए घर से निकला था। घटना 4 मार्च की सुबह की है, जिसका वीडियो आज सामने आया है। मामला जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर गुन्नौर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए... गुन्नौर थाना क्षेत्र के नंदरौली गांव में 4 मार्च की सुबह होलिका दहन का कार्यक्रम चल रहा था। होली जलने के बाद लोग गन्ना भून रहे थे और परिक्रमा कर रहे थे। कई महिलाएं घरों की छतों से इस पूरे आयोजन का वीडियो और तस्वीरें बना रही थीं। माहौल पूरी तरह उत्सव का था। इसी दौरान सफेद कुर्ता-पैजामा पहले और सिर पर गमछी बांधे एक युवक पहुंचा। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की आंखों के सामने होलिका की ऊंची-ऊंची लपटों के बीच जाकर खड़ा हो गया। करीब 20 सेकेंड तक युवक आग की लपटों के बीच खड़ा रहा। हाथ जोड़कर लोगों को राम-राम बोलता रहा। दोनों हाथ हवा में उठाकर होली मुबारकबाद देने लगा। होलिका जलाने के लिए पहुंचे लोगों ने जब यह नजारा देखा तो हक्का-बक्का रह गए। भीड़ में से एक युवक ने जान पर खेलते हुए आग में जाकर युवक का हाथ खींचकर उसे लपटों से बाहर निकाल लिया। आग से बाहर निकलने के बाद युवक तेजी से भीड़ से दूर भागने लगा। तब तक युवक के पकड़े और शरीर के कई अंग बुरी तरह से झुलस चुके थे। लोगों ने एंबुलेंस 108 की मदद से युवक को गुन्नौर सीएचसी पहुंचाया, जहां युवक का इलाज जारी है। वीरपाल खेती करता है। उसके दो बेटे हैं। ससुराल आया था, परिजन बोले- मानसिक स्थिति ठीक नहीं युवक की पहचान बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सिंगपुर निवासी वीरपाल (35) के रूप में हुई है। गांव वालों ने बताया- उसकी ससुराल गुन्नौर के नंदरौली गांव में है और वह होली मनाने के लिए वहां आया हुआ था। ससुर मलखान ने बताया- वीरपाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। होली दहन के दौरान वह भी अन्य लोगों के साथ मौजूद था और अचानक जलती होली पर चढ़कर खड़ा हो गया। अब जानिए 2 मिनट के वीडियो में क्या दिखा... इस घटना का एक 2 मिनट का वीडियो गुरुवार से सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक कुछ लोगों के साथ भीड़ से गुजरते हुए होलिका के पास तक पहुंचता है। देखते ही देखते आग की लपटों से होते हुए जलती हुई होलिका के बीच जाकर खड़ा हो जाता है। पहले लोगों को हाथ जोड़कर राम-राम करता है और फिर दोनों हाथ हवा में उठाकर होली मुबारक के नारे लगाने लगता है। भीड़ में से एक युवक जान जोखिम में डालकर आग के बीच जाता है और युवक का हाथ खींचकर उसे बाहर निकाल लेता है। बाहर आते ही सिरफिरा युवक भीड़ से दूर भागने लगता है। उसके कपड़े और अंग बुरी तरह झुलस चुके होते हैं और कपड़ों से धुआं उठता दिखाई दे रहा है। युवक की हालत खतरे से बाहर- थाना प्रभारी थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया- सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो से मामला संज्ञान में आया है। युवक की पहचान हो चुकी है। फिलहाल गुन्नौर सीएचसी में इलाज जारी है। हालत खतरे से बाहर है। युवक की मानसिक स्थिति को लेकर परिजनों से पूछताछ जारी है। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए… 17 साल के भतीजे ने चाची की हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी पर गोली मारी; मेरठ में मर्डर के बाद थाने पहुंचा मेरठ में गुरुवार सुबह 17 साल के भतीजे ने 32 साल की चाची की हत्या कर दी। भतीजा अचानक बेडरूम में घुसा। कनपटी में सटाकर तमंचे से गोली मार दी। फिर मौके से भाग गया। हालांकि, थोड़ी देर बाद उसने मवाना थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। बोला- आए दिन चाची झगड़ा करती थी, इसीलिए गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 9:20 बजे सभी घर के कामों में बिजी थे, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिवार के लोग दौड़े तो पूजा त्यागी बेडरूम में फर्श पर पड़ी तड़प रही थी। इतने में 17 साल का भतीजा तमंचा लेकर भागता दिखाई दिया। थोड़ी ही देर में पूजा ने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    NSUI उपाध्यक्ष सौरभ सिंह जेल से रिहा:भारत मंडपम में PM का विरोध किया था, अमेठी पहुंचने पर स्वागत हुआ
    Next Article
    आरएसपी अध्यक्ष पंकज धवरैया पर दो और मुकदमे दर्ज:प्रधानमंत्री के पिंडदान, अवैध कब्जे को लेकर केस, बोले- संघर्ष जारी रहेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment