Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आरोपी की मौत पर परशुराम सेना ने सवाल उठाए:ब्राह्मण पिता-पुत्र पर मुकदमे का विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग; प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

    3 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी अर्जुन गौतम की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में ब्राह्मण पिता-पुत्र पर हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने के बाद राष्ट्रीय परशुराम सेना ने सवाल उठाए हैं। संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और नामजद परिवार का पक्ष भी सामने लाने की मांग की है। राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक तिवारी और राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप शुक्ल समेत पदाधिकारियों ने गुरुवार को मोलनापुर पहुंचकर संबंधित परिवार से मुलाकात करने की बात कही थी। संगठन का आरोप है कि मोलनापुर जाने और परिवार से मिलने से पहले ही गुरुवार सुबह पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी समेत कुछ पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने आरोप लगाया है कि पुलिस अपनी नाकामी छुपाने के लिए ब्राह्मण परिवार पर मुकदमा दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन मोलनापुर जाकर मामले से जुड़े परिवार से मिलना चाहता था, ताकि उनका पक्ष भी सामने आ सके। संगठन की ओर से कहा गया है कि इसके बावजूद राष्ट्रीय परशुराम सेना के सदस्य और पदाधिकारी सुबह करीब 10:30 बजे कचहरी में इकट्ठा होंगे। यदि प्रशासन मोलनापुर जाने की अनुमति नहीं देता है तो कम से कम संबंधित परिवार से मुलाकात कराई जाए। परशुराम सेना के पदाधिकारियों का कहना है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना अपने आप में उसके दोषी होने का प्रमाण नहीं है। पट्टी कोतवाली में युवक की संदिग्ध मौत के बाद मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या और एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। संगठन ने मांग की है कि जांच में शिकायतकर्ता और नामजद दोनों पक्षों के बयानों एवं मौजूद सबूतों को शामिल किया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली अकबरपुर बनेगा पर्यटन केंद्र:8.65 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा सेंटर, 25 सितंबर को महापरिनिर्वाण दिवस
    Next Article
    बुलंदशहर में पराली प्रबंधन को जागरूकता वाहन रवाना:किसानों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment