Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इग्नू विद्यार्थियों के लिए 25 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला:200 से अधिक कंपनियां लेंगी हिस्सा, इग्नू के विद्यार्थियों को मिलेगा साक्षात्कार का मौका

    3 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी की ओर से विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार, 25 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इग्नू और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सहयोग से यह मेला हेंडीक्राफ्ट सर्विस सेंटर, हस्तकला संकुल, बड़ा लालपुर में लगेगा। रोजगार मेले में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी से जुड़े करीब 12 हजार विद्यार्थियों को शामिल होने का अवसर मिलेगा। मेले में शामिल होने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है, जो निःशुल्क रखा गया है। हॉस्पिटैलिटी, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल, आईटी और लॉजिस्टिक्स समेत विभिन्न क्षेत्रों की 200 से अधिक कंपनियां इसमें शामिल होंगी। कंपनियां अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर शैक्षणिक योग्यता और पद के अनुरूप पात्रता के आधार पर चयन करेंगी। इग्नू क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ. उपेंद्र नभ त्रिपाठी ने विद्यार्थियों से समय से पंजीकरण कराने और रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की है। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता और जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचने की सलाह दी गई है। पंजीकरण: ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म
    Click here to Read more
    Prev Article
    धोखाधड़ी करके रिकॉर्ड से दो भाइयों के नाम गायब:बड़े भाई पर कब्जा करने और खेत बेचने की तैयारी का आरोप, डीएम से शिकायत
    Next Article
    अभद्रता के विरोध पर भाई–बहन को पीटा:मुजफ्फरनगर में सरेआम दबंगई, सड़क पर दोनों को पीटते वीडियो में दिखे हमलावर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment