Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आरपीएफ ने ट्रेन में छूटे 7.5 लाख के जेवर लौटाए:देवरिया में नकदी से भरे दो ट्रॉली बैग यात्री को सकुशल वापस मिले

    20 hours ago

    1

    0

    देवरिया। एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस (12165) में छूटे लगभग 7.5 लाख रुपये मूल्य के जेवर और नकदी से भरे दो ट्रॉली बैग आरपीएफ ने शनिवार को यात्री को सकुशल वापस लौटा दिए। सामान मिलने पर यात्री ने आरपीएफ की कार्यप्रणाली की सराहना की। आरपीएफ के अनुसार, 31 जुलाई को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 12165 के एस-8 कोच में एक यात्री के दो ट्रॉली बैग छूट गए हैं। सूचना मिलते ही देवरिया सदर स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर हेड कांस्टेबल रविशंकर शाह ने कोच की जांच की और दोनों बैग बरामद कर आरपीएफ पोस्ट पर सुरक्षित रख लिए। मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के गरीब पट्टी निवासी जितेंद्र यादव पुत्र हरिश्चंद्र यादव आरपीएफ पोस्ट पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह 30 जुलाई को परिवार के साथ एलटीटी से मऊ तक यात्रा कर रहे थे। 31जुलाई को मऊ स्टेशन पर उतरते समय उनके दोनों ट्रॉली बैग ट्रेन में छूट गए थे। यात्री ने बैग में सोने की चेन, मंगलसूत्र, तीन अंगूठियां, झुमके, नाक की कील, मांगटीका, चांदी की पेटी, दो पायल, हाथफूल और 10 हजार रुपये नकद होने की जानकारी दी। बैग खोलकर सामान का मिलान किया गया और पहचान पत्र के सत्यापन के बाद उपनिरीक्षक अक्षय कुमार सिंह की मौजूदगी में बैग यात्री को सुपुर्द कर दिए गए। जितेंद्र यादव ने बताया कि बैग में रखे सामान की कुल कीमत लगभग 7.5 लाख रुपये है। अपना सामान सुरक्षित वापस मिलने पर उन्होंने आरपीएफ टीम का आभार व्यक्त किया और उनकी ईमानदारी तथा तत्परता की प्रशंसा की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बादलों की आवाजाही के बीच बारिश के आसार:धूप निकलने से उमस बढ़ेगी, शाम को गरज के साथ बरसात होगी
    Next Article
    लखनऊ में दिन में छाए रहेंगे बादल:फिर एक्टिव होगा मानसून, 3 से 6 अगस्त तक लगातार झमाझम बारिश के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment