Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में दिन में छाए रहेंगे बादल:फिर एक्टिव होगा मानसून, 3 से 6 अगस्त तक लगातार झमाझम बारिश के आसार

    21 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बादल छाए रहने के साथ में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल रही। इस बीच तेज धूप भी निकल रही। दिन में बादलों की आवाजाही के बीच में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की तरफ से फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है। अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। वहीं, अभी तक मानसून में कुल बरसात 176.4 मिलीमीटर हुई है, लेकिन सामान्य बारिश का औसत 310.4 मिलीमीटर है। यह सामान्य से करीब 44 फीसदी कम है। शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा है। अधिकतम आर्द्रता 81 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 67 फीसदी रही। दिन में तेज धूप का सिलसिला बना रहा। अगस्त की शुरुआत से होगी बारिश मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अब मानसून की सक्रियता थम गई है। अगस्त की शुरुआत से एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ेगा और तेज बारिश का दौर शुरू होगा। 2 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 3 अगस्त से तेज बरसात का सिलसिला शुरू होगा। जिसका असर 6 अगस्त तक बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव वाला क्षेत्र (डिप्रेशन) अब मध्य भारत (छत्तीसगढ़ और ओडिशा) की तरफ बढ़ गया है। इसके कारण मानसून का मुख्य असर मध्य भारत की ओर शिफ्ट हो गया है। इस बीच तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे भले ही बारिश कम हो, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी और उमस से राहत बनी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य भारत में बना यह सिस्टम जल्द ही कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद मानसून की ट्रफ लाइन तेजी से उत्तर भारत यानी उत्तर प्रदेश की तरफ खिसकेगी। साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाएं फिर से मजबूत होंगी। इसके असर से अगस्त के पहले हफ्ते से ही लखनऊ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आरपीएफ ने ट्रेन में छूटे 7.5 लाख के जेवर लौटाए:देवरिया में नकदी से भरे दो ट्रॉली बैग यात्री को सकुशल वापस मिले
    Next Article
    फिरोजाबाद बॉर्डर पर कांवड़ यात्रा तैयारियों का जायजा:एटा में एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment